फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Honesty box in the board's annual, know what was its use

Ujjain: बोर्ड की वार्षिक में ईमानदारी की पेटी, परीक्षा केंद्रों पर बच्चों को कहा- नकल लाए हो तो इसमें डाल दो

Mon, 05 Feb 2024 03:40 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 05 Feb 2024 03:40 PM IST
सार

उज्जैन में आज परीक्षा केंद्रों पर 'ईमानदारी की पेटी' भी लगाई गई थी। जो परीक्षार्थियों को यह संदेश दे रही थी कि यदि आप अपने साथ कोई नकल लेकर आए हो तो मेरा उपयोग जरूर करो। 

विज्ञापन
Ujjain: Honesty box in the board's annual, know what was its use
उज्जैन में परीक्षा केंद्रों पर रखी ईमानदारी की पेटी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में परीक्षा में नकल रोकने की एक अनूठी पहल की गई। ईमानदारी की पेटी रखकर परीक्षार्थियों को नकल न करने का संदेश दिया गया। साथ ही अपेक्षा की गई कि अगर कोई नकल चिट लेकर पहुंचा हो तो इस पेटी में डाल दें। 
विज्ञापन


उज्जैन में आज सुबह कक्षा दसवीं की वार्षिक परीक्षा शुरू हुई, जिसमें 81 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 40,123 परीक्षार्थी शामिल हुए। वैसे तो सोमवार सुबह परीक्षा के दौरान सब कुछ पहले जैसा ही नजर आया। एक ओर विद्यार्थियों ने अपने रोल नंबर चेक कर रूम नंबर की खोज की तो वहीं चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। इन सबके साथ आज परीक्षा केंद्रों पर 'ईमानदारी की पेटी' भी लगाई गई थी। जो परीक्षार्थियों को यह संदेश दे रही थी कि यदि आप अपने साथ कोई नकल लेकर आए हो तो मेरा उपयोग जरूर करो। 
विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनाव के चलते इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षा फरवरी में ली जा रही है। इसके अंतर्गत आज से 10वीं की हिंदी विषय के प्रश्न पत्र से यह परीक्षा शुरू हो गई। सख्त निगरानी और चेकिंग के बीच विद्यार्थियों ने पहला पर्चा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को 12वीं का पहला पर्चा होगा। पूरे जिले में 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 19 केंद्र शहर में बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 40123 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। सोमवार सुबह सभी परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थी अपने रोल नंबर देख रहे थे और प्रवेश द्वार पर उनकी चेकिंग की जा रही थी। इसके अलावा हर केंद्र पर ईमानदारी की पेटी लगी हुई थी। इस पेटी में कोई भी विद्यार्थी अवांछित नकल सामग्री लाया हो तो वह उसमें डाल सकता था। इस पर कोई केस नहीं बनेगा। यह मुनादी भी परीक्षा केंद्र पर की जा रही थी। विद्यार्थी के अलावा पर्यवेक्षकों को भी परीक्षा केंद्र में मोबाइल नहीं ले जाने दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed