{"_id":"65a961d251a38466e508365b","slug":"ujjain-high-school-children-in-makedon-made-a-human-chain-in-the-name-of-ram-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: माकड़ोन में हाईस्कूल के बच्चों ने बनाई राम नाम की मानव शृंखला, अनेकता में एकता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: माकड़ोन में हाईस्कूल के बच्चों ने बनाई राम नाम की मानव शृंखला, अनेकता में एकता का दिया संदेश
Thu, 18 Jan 2024 11:07 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:07 PM IST
सार
अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है। वैसे ही नगर व जिले मे धार्मिक आयोजन के साथ ही अब ऐसे आयोजन भी होने लगे हैं जो कि अनेकता में एकता को प्रदर्शित कर रहे हैं।
विज्ञापन
उज्जैन में बनाई गई मानव शृंखला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन में हाईस्कूल के बच्चों ने राम नाम की विशाल मानव शृंखला बनाई। इसके जरिए अनेकता में एकता का संदेश दिया गया। ये मानव शृंखला भगवान राम को समर्पित की गई।
अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है। वैसे ही नगर व जिले मे धार्मिक आयोजन के साथ ही अब ऐसे आयोजन भी होने लगे हैं जो कि अनेकता में एकता को प्रदर्शित कर रहे हैं।
विज्ञापन
माकड़ोन के संस्कार वैली हाईस्कूल में 700 से ज्यादा बच्चों ने आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत राम नाम की मानव शृंखला बनाई। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठों ने बच्चों को बताया कि भगवान श्री राम की कथाओं से हमें सच्चे पुरुषार्थ के बारे में पता चलता है। साथ ही हमें परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने की भी प्रेरणा मिलती है। क्षेत्र में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा बनाई गई इस मानव शृंखला को लेकर सराहना की जा रही है।