{"_id":"644ab6be7f6b3ccd15052483","slug":"ujjain-head-constable-returned-to-ujjain-after-doing-duty-from-prime-minister-s-program-died-of-heart-attack-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से ड्यूटी कर उज्जैन लोटे थे प्रधान आरक्षक, हृदयाघात से हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से ड्यूटी कर उज्जैन लोटे थे प्रधान आरक्षक, हृदयाघात से हो गई मौत
Thu, 27 Apr 2023 11:24 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:24 PM IST
सार
24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रीवा आए थे और वीआईपी ड्यूटी में संतोष राठौर 22 अप्रैल को रीवा गए थे और 25 अप्रैल को वहां से वापस आए थे। इसके बाद वे काफी थकान और तनाव में थे और इसी के चलते उन्हें अटैक आया और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रधान आऱक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में एक प्रधान आरक्षक की हृदयाघात से मौत हो गई। वे दो दिन पहले रीवा में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में ड्यूटी देकर लौटे थे। बुधवार रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि अधिक तनाव की वजह से तबीयत बिगड़ी थी।
चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि कानीपुरा रोड स्थित एमपी नगर में रहने वाले संतोष पिता आनंदीलाल राठौर भैरवगढ़ थाने में प्रधान आरक्षक थे और बुधवार शाम घर पर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी तथा कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर आए जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद स्टाफ के लोग भी अस्पताल आ गए थे। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी मौत हृदयाघात से हुई है। परिजनों और स्टाफ के लोगों का कहना है कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रीवा आए थे और वीआईपी ड्यूटी में संतोष राठौर 22 अप्रैल को रीवा गए थे और 25 अप्रैल को वहां से वापस आए थे। इसके बाद वे काफी थकान और तनाव में थे और इसी के चलते उन्हें अटैक आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया था।