{"_id":"65fb1b42dccf16416b0c9a57","slug":"ujjain-head-constable-assaulted-when-he-went-to-take-statement-got-deep-injury-on-nose-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: बयान लेने गए प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट, नाक पर गहरी चोट देकर फरार हुआ बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: बयान लेने गए प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट, नाक पर गहरी चोट देकर फरार हुआ बदमाश
Wed, 20 Mar 2024 10:52 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:52 PM IST
सार
प्रधान आरक्षक राहुल कुशवाह शिकायती आवेदन के मामले में पंकज माहेश्वरी निवासी मुसद्दीपुरा की तलाश करते हुए आरटीओ कार्यालय तक पहुंचे थे। जहां उसके कथन लेने और बुलाने पर थाने नहीं आने की बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते पंकज ने प्रधान आरक्षक के साथ हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिकायती आवेदन पर एक युवक के बयान दर्ज करने पहुंचे नीलगंगा थाने के प्रधान आरक्षक के साथ एक युवक ने मारपीट कर दी। आरक्षक के घायल होने पर माधवनगर थाना पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया है।
एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि नीलगंगा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राहुल कुशवाह शिकायती आवेदन के मामले में पंकज माहेश्वरी निवासी मुसद्दीपुरा की तलाश करते हुए आरटीओ कार्यालय तक पहुंचे थे। जहां उसके कथन लेने और बुलाने पर थाने नहीं आने की बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते पंकज ने प्रधान आरक्षक के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान आरक्षक घायल हो गया और उसकी नाक में गंभीर चोट आई है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रधान आरक्षक को निजी अस्पताल ले जाया गया है। मामले में माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि प्रधान आरक्षक की शिकायत पर मामले में धारा 353 में शासकीय कार्य में बाधा प्रकरण दर्ज कर पंकज माहेश्वरी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए हैं।
शिकायत पर चल रही थी कार्रवाई
प्रधान आरक्षक राहुल कुशवाह के घायल होने पर नीलगंगा टीआई विवेक कनोडिया का कहना था कि पंकज माहेश्वरी का एक कार के सौदे को लेकर विवाद चला आ रहा है। इस मामले मे थाने में दर्ज शिकायत पर कार्रवाई की जा रही थी और प्रधान आरक्षक भी आरटीओ इसी सिलसिले मे पहुंचा था जहां यह घटना घटित हो गई।
विज्ञापन
थाने चलने की बात पर हुआ था विवाद
बताया जाता है कि नीलगंगा थाने के प्रधान आरक्षक राहुल कुशवाह जब पंकज माहेश्वरी से बात करने आरटीओ कार्यालय पहुंचे और थाने चलने की बात कही तो पंकज ने प्रधान आरक्षक पर हमला कर घायल कर दिया। प्रधान आरक्षक की नाक पर गहरी चोट लगी और खून बहने लगा। यह देख पंकज मौके से भाग निकला।