{"_id":"64a272d1380b65e4400bee23","slug":"ujjain-gurupurnima-festival-being-celebrated-in-sandipani-ashram-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: सांदीपनि आश्रम में धूमधाम से मनाया जा रहा गुरू पूर्णिमा पर्व, पूजन करने पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: सांदीपनि आश्रम में धूमधाम से मनाया जा रहा गुरू पूर्णिमा पर्व, पूजन करने पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री
Mon, 03 Jul 2023 12:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:33 PM IST
सार
भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में आस्थावान पहुंचे। इस मौके पर गोमती के जल से श्रीकृष्ण, बलराम और सांदीपनि ऋषि का अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
सांदीपनि आश्रम में पूजन करते उच्च शिक्षा मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकाल की नगरी उज्जैन में गुरू पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सोमवार को गुरूमय हुई। मंगलनाथ मार्ग स्थित सांदीपनि आश्रम में गोमती कुंड के पवित्र जल से श्रीकृष्ण, बलराम व ऋषि सांदीपनि का अभिषेक किया गया। सोमवार सुबह छह बजे से ही गुरू पूर्णिमा महोत्सव आरंभ हो गया। यहां देशभर से पहुंचे भक्तों ने छोटे बच्चों का विद्यारंभ संस्कार करवाया। आश्रम के पुजारी पं. रूपम व्यास ने बताया इस अवसर पर भगवान का श्रृंगार आदि कर गुरू पूजन किया गया। विश्व शांति के लिए हवन हुआ। साथ ही मंदिर को मोगरे के फूलों से सजाया गया। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, विधायक पारस जैन, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति अखिलेश कुमार पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थे, जिन्होंने भगवान की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण, बलराम और सुदामा ने इसी स्थान पर आकर गुरू सांदीपनि से विद्या प्राप्त की थी। इसलिए गुरू पूर्णिमा का यहां विशेष महत्व है।
बगलामुखी में हुआ गुरू पूजन
भैरवगढ़ रोड स्थित मां बगलामुखी धाम मंदिर पर गुरू पूर्णिमा पर्व के अवसर पर गुरू पूजन व अति दुर्लभ स्फटिक के शिवलिंग का अभिषेक किया गया। भर्तृहरि गुफा के पीठाधीश्वर योगी पीर महंत रामनाथ महाराज के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच प्रारंभ में गुरू गोरक्षनाथ जी महाराज का पूजन किया गया। इसके बाद नवनाथों का पूजन कर फिर देशभर से उमड़े शिष्य एवं भक्त ने अपने गुरू रामनाथ महाराज का पाद पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर दोपहर में मां बगलामुखी धाम में स्थित दुर्लभ स्फटिक के शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक भी किया गया। राजस्थान के जयपुर से आये भक्त प्रेम सोनी की ओर से एक क्विंटल ठंडाई का भोग लगाया गया व मंदिर में फूलों की सजावट कराई गई। आरती-पूजन के बाद भंडारा प्रारंभ हुआ, जिसमें संत-महंत एवं भक्तगण ने प्रसादी ग्रहण की। इस आयोजन में भी उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव स्फटिक शिवलिंग का अभिषेक करने और रामनाथ महाराज का आशीर्वाद लेने बगलामुखी मंदिर पहुंचे थे।