फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain got honor for successful implementation of Shri Mahakal Mahalok Phase-1

Ujjain: श्री महाकाल महालोक फेज-1 के सफल क्रियान्वयन के लिए उज्जैन को मिला सम्मान, दिल्ली में दी गई ट्रॉफी

Thu, 30 Mar 2023 08:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 08:38 PM IST
सार

स्मार्ट सिटी उज्जैन को आठवें स्मार्ट सिटीज एक्सपो मे विशेष श्रेणी के अंतर्गत श्री महाकाल महालोक फेज-1 परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए गुरुवार को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
Ujjain got honor for successful implementation of Shri Mahakal Mahalok Phase-1
नई दिल्ली में आयोजित 30वें कन्वर्जेंस और 8वें स्मार्ट सिटी एक्सपो में उज्जैन को सम्मानित किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्मार्ट सिटी उज्जैन को आठवें स्मार्ट सिटीज एक्सपो मे विशेष श्रेणी के अंतर्गत श्री महाकाल महालोक फेज-1 परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए गुरुवार को सम्मानित किया गया। परियोजना का उद्देश्य श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर एवं समीप के क्षेत्र का विकास कर, तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों के धार्मिक अनुभव को बेहतर बनाने पर केंद्रित था।
विज्ञापन


बता दें कि श्री महाकाल महालोक का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 11 अक्टूबर 2022 को किया गया था। स्मार्ट सिटी के सीईओ आशीष पाठक की अध्यक्षता में उज्जैन स्मार्ट सिटी टीम ने नई दिल्ली में आयोजित 30वें कन्वर्जेंस और 8वें स्मार्ट सिटी एक्सपो में भाग लिया। यह पुरस्कार, श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर एवं समीप के क्षेत्र में विकास तथा तीर्थ यात्री एवं पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने में उज्जैन स्मार्ट सिटी के अथक प्रयासों की पहचान है। स्मार्ट सिटी की टीम उज्जैन, अपने नागरिकों के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


परियोजनाओं पर किया गया विचार विमर्श
उज्जैन स्मार्ट सिटी टीम ने विभिन्न टॉपिक एवं चल रही स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के बारे मे अन्य स्मार्ट सिटी अधिकारियों , कॉरपोरेट अधिकारियों, स्टार्ट अप्स इत्यादि से विचार-विमर्श किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed