फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Four miscreants who attacked Shahnawaz, who murdered notorious Durlabh Kashyap, surrendered in court

Ujjain: कुख्यात दुर्लभ कश्यप की हत्या करने वाले शाहनवाज पर हमला करने वाले चार बदमाशों ने कोर्ट में किया सरेंडर

Wed, 10 Jan 2024 11:09 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 10 Jan 2024 11:09 PM IST
सार

कुख्यात बदमाश दुर्लभ कश्यप की हत्या करने वाला शाहनवाज हुसैन पर जानलेवा हमला करने वाले चार बदमाशों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 11 बदमाशों ने हुसैन पर गोलियां चलाई थीं। छह पहले गिरफ्तार हो चुके थे। अब एक आरोपी की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Ujjain: Four miscreants who attacked Shahnawaz, who murdered notorious Durlabh Kashyap, surrendered in court
गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के नानाखेड़ा बस स्टैंड के पास गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे चार बदमाशों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। ये दुर्लभ कश्यप गैंग के सदस्य बताए जाते हैं। बदमाशों के कोर्ट में पेश होने की खबर मिलते ही पुलिस पहुंची और चारों को एक दिन की रिमांड पर थाने लाया गया। गोली चलाने के मामले में 11 बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। छह बदमाशो को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। अब एक की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


कुख्यात बदमाश दुर्लभ कश्यप की हत्या करने वाला शाहनवाज हुसैन 5 दिसंबर 2023 को नीलगंगा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास की धारा में गवाह रहे लखन के साथ कोर्ट में गवाही देने पहुंचा था। जहां से कार क्रमांक एमपी 13 सीसी 3007 में अपने साथी रफीक खान, जावेद और फरदीन के साथ वापस लौट रहा था। उसी दौरान नानाखेड़ा बस स्टेंड के पास उन्हें आधा दर्जन बाइक पर सवार दुर्लभ गैंग के बदमाशों ने रोकने का प्रयास किया था और गोली चला दी थी। गोली कार में चालक साइड के दरवाजे की ऊपर लगी थी। घटनाक्रम के बाद बाइक सवार हमलावर भाग निकले थे। नानाखेड़ा पुलिस ने शाहनवाज की शिकायत पर बाबू उर्फ टायर लश्करी, अभिषेक शर्मा, रोशन शर्मा, पियुष बॉक्सर, अभिषेक वाल्मीकि, सूर्या उर्फ यश सोदे, सजन परमार, शुभम माहवर, सचिन, शानू बना और नीलू संगत के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी। 
विज्ञापन


गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे शानू बना, अभिषेक शर्मा, अभिषेक वाल्मिकी और रोशन शर्मा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस सूचना मिलने पर चारों को एक दिन की रिमांड पर पूछताछ के लिए थाने लाई है। एसआई सचिन्द्र सिंह सेंधव ने बताया कि गोलीकांड से जुड़े बाबू उर्फ टायर, पियुष बॉक्सर, सूर्या सौदे, सजन परमार, शुभम माहवर और सचिन को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था। अब मामले में नीलू संगत की गिरफ्तारी होना शेष है। उसे भी जल्द हिरासत में लिया जाएगा। रिमांड पर लिए गए बदमाशों से कट्टा और बाइक बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed