{"_id":"641c89e912afff3ef00bc679","slug":"ujjain-four-laborers-scorched-badly-due-to-hydrogen-gas-leak-in-gracem-industry-nagda-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: ग्रेसिम इंडस्ट्री नागदा में हादसा, हाइड्रोजन गैस रिसाव से चार मजदूर बुरी तरह झुलसे, प्रबंधन खामोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: ग्रेसिम इंडस्ट्री नागदा में हादसा, हाइड्रोजन गैस रिसाव से चार मजदूर बुरी तरह झुलसे, प्रबंधन खामोश
Thu, 23 Mar 2023 10:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 23 Mar 2023 10:48 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में उज्जैन जिले की नागदा स्थित ग्रेसिम इंडस्ट्रीज के केमिकल डिविजन उद्योग में दुर्घटना में चार मजदूर जलने से गंभीर घायल हुए हैं। सभी को तत्काल इंदौर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
चार मजदूर घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन की ग्रेसिम इंडस्ट्री में गुरुवार को हादसा हो गया। यहां हाइड्रोजन गैस के रिसाव के कारण चार मजदूर बुरी तरह झुलस गए। चारों की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें इलाज के लिए इंदौर भेज दिया गया है। फिलहाल, ग्रेसिम इंडस्ट्री प्रबंधन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
बता दें कि उज्जैन जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर नागदा तहसील में ग्रेसिम इंडस्ट्रीज है। यहां स्थित केमिकल डिवीजन में गंभीर हादसा हो गया। मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे कि तभी प्लांट में हाइड्रोजन गैस का तेजी से रिसाव होने लगा। इसकी चपेट में आकर वहां मौजूद चार मजदूर बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद घायल मजदूरों को नागदा के अस्पताल ले जाया गया, वहां से चारों को इंदौर के लिए रेफर दिया गया। चारों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
लाइन मेंटेनेंस के दौरान हादसा...
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज के केमिकल डिवीजन उद्योग में दुर्घटना में चार मजदूर जलने से गंभीर घायल हुए हैं। यह हादसा ग्रेसिम इंडस्ट्रीज में हाइड्रोजन लाइन के मेंटेनेंस के दौरान हुआ। घटना के बाद नागदा ग्रेसिम से जुड़े सभी अधिकारियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए। इस दुर्घटना के लिए मजदूरों ने प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया। घटना के बाद उनमें भारी आक्रोश है, इसके पहले भी कई बार ऐसे हादसे ग्रेसिम इंडस्ट्रीज में हो चुके हैं।
विज्ञापन
घायल मजदूरों के नाम...
- श्रीराम पिता दिलीप उम्र 36 साल
- गोविंद पिता देवीलाल उम्र 32 साल
- राजेश धनक पिता शालिग्राम उम्र 27 साल
- प्रगटसिंह पिता मुखारसिंह उम्र 57 साल
