फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Fire broke out in oil factory in morning arson in power supply room of Ujjain Development Authority

Ujjain News: सुबह आयल फैक्ट्री में लगी आग, शाम को उज्जैन विकास प्राधिकरण के पावर सप्लाई रूम में हुई आगजनी

Tue, 01 Aug 2023 10:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 01 Aug 2023 10:12 PM IST
सार

Ujjain News: उज्जैन जिले में मंगलवार का दिन आगजनी के नाम रहा। सुबह आयल फैक्ट्री में आग लग गई। वहीं, शाम को उज्जैन विकास प्राधिकरण के पावर सप्लाई रूम में आगजनी की घटना हुई।

विज्ञापन
Ujjain Fire broke out in oil factory in morning arson in power supply room of Ujjain Development Authority
दो जगह लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में मंगलवार का दिन आगजनी के नाम रहा। दोपहर को नागझिरी स्थित आयल प्लांट में आग लगने की सूचना पर मिली थी, जिस पर तुरंत फायर ब्रिगेड ने दमकल भेजकर आग पर काबू पाया। जबकि शाम को उज्जैन विकास प्राधिकरण के एक कक्ष में भी शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना घटित हुई।

विज्ञापन


बताया जाता है कि नागझिरी मानपुर क्षेत्र में एक ऑयल प्लांट है। जहां मंगलवार दोपहर 12 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण यहां लगी मोटर में आग लग गई थी। तुरंत आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई और लगभग तीन दमकल आयल प्लांट तक पहुंची थी। इन दमकलों और आयल प्लांट में लगे अग्निशमन यंत्रों के माध्यम से इस आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन


फायर ब्रिगेडकर्मी अंकित राजपूत ने बताया कि आगजनी में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। शाम को भरतपुरी स्थित उज्जैन विकास प्राधिकरण के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पावर सप्लाई रूम के पास भी आगजनी की घटना घटित हुई, जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड उज्जैन विकास प्राधिकरण तक पहुंची ही थी कि तब तक प्राधिकरण में लगे तीन से चार अग्निशमन यंत्रों के माध्यम से इस आग पर काबू पा लिया गया। इस आगजनी की घटना में क्या नुकसान हुआ है, अभी इसका पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed