फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Farmer guarding his fields murdered with a sharp weapon, call details can reveal secret of his death

Ujjain: खेत में रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या, कॉल डिटेल से खुल सकता है मौत का राज!

Tue, 19 Mar 2024 01:10 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 19 Mar 2024 01:10 PM IST
सार

भारतीय किसान संघ के बड़नगर प्रतिनिधि किशन सिंह चावड़ा की लाश आज सुबह बड़नगर थाना पुलिस को ग्राम बालोदा लक्खा मे खाट पर मिली थी। इनके सिर पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया था, जिससे उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Ujjain: Farmer guarding his fields murdered with a sharp weapon, call details can reveal secret of his death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन जिले के बड़नगर के ग्राम बालोदा लक्खा में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी मच गई, जब ग्रामवासियों को पता चला कि खेत में रखवाली कर रहे एक किसान की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। रोजाना की तरह ही घर के लोग आज सुबह भी किसान के घर लौटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसके बेटे खेत पर पहुंचे जहां उन्होंने खाट पर पिता की लाश को देखा था। 
विज्ञापन


भारतीय किसान संघ के बड़नगर प्रतिनिधि किशन सिंह चावड़ा की लाश आज सुबह बड़नगर थाना पुलिस को ग्राम बालोदा लक्खा मे खाट पर मिली थी। इनके सिर पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया था, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि बड़नगर के ग्राम बालोदा लक्खा में एक किसान की हत्या की जानकारी लगी थी जिसके बाद एफएसएल टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, और डॉग स्कॉट को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट और घटनास्थल पर लिए गए बयानों के बाद ही हम इस बारे में आगे कुछ बता पाएंगे। 
विज्ञापन


लहसुन के खेत पर निगरानी कर रहा था किशन सिंह
बताया जाता है कि मृतक किशन सिंह के घर और खेत के बीच एक किलोमीटर की दूरी थी। इस वर्ष किशन सिंह ने अपने खेत में लहसुन की फसल बोई है और खेत से लहसुन चोरी ना हो जाए इसीलिए रोजाना वही रात्रि को खेत पर पहुंचकर फसल की निगरानी करता था। सोमवार रात्रि को भी वह खेत पर जाने का कहकर घर से निकला था लेकिन आज सुबह जब वह समय पर घर नहीं पहुंचा तो किशन के बेटे उसे ढूंढते हुए खेत पर पहुंचे थे जहां किशन सिंह की रक्त रंजित लाश मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या का कारण लूट और चोरी नहीं
सोर्स बताते हैं कि इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने मृतक किशन का मोबाइल और अन्य सामान जब्त कर लिया है। घटनास्थल से किशन का पर्स, मोबाइल और अन्य कोई कीमती सामान चोरी नहीं गया है जिससे यह साफ है कि यह हत्या, चोरी और लूट के लिए नहीं की गई। सोर्स का कहना है कि पुलिस मृतक किशन के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल रही है जिससे कि यह पता चल सके कि सोमवार और मंगलवार की सुबह तक किशन ने आखिर किन लोगों से बात की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed