{"_id":"661962797d5dcaf2f406ef33","slug":"ujjain-evening-aarti-darshan-of-baba-mahakal-fascinated-the-devotees-sanctum-sanctorum-decorated-with-mogra-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: महाकाल के सांध्य आरती दर्शन ने मोहा भक्तों का मन, बाबा का भांग से शृंगार, मोगरे से सजा गर्भगृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: महाकाल के सांध्य आरती दर्शन ने मोहा भक्तों का मन, बाबा का भांग से शृंगार, मोगरे से सजा गर्भगृह
Fri, 12 Apr 2024 10:04 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 12 Apr 2024 10:04 PM IST
सार
चतुर्थी पर बाबा महाकाल का भांग और मेवे से ऐसा दिव्य शृंगार किया गया कि जिसने भक्तों का मन मोह लिया। शृंगार में मोगरे की माला के साथ ही मखाने की माला भी भगवान को अर्पित की गई थी।
विज्ञापन
बाबा महाकाल का गर्भगृह फूलो से शृंगारित किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर शुक्रवार शाम सांध्य आरती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान गर्भगृह को मोगरे व अन्य फूलों से सजाया गया और उसके बाद बाबा महाकाल का भांग और मावे से अद्भुत शृंगार किया गया।
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि वैसे तो मंदिर में प्रतिदिन ही शाम 5 बजे बाद बाबा महाकाल के भांग शृंगार की तैयारी शुरू हो जाती है और शाम 7 बजे बाबा महाकाल का भांग से विशेष शृंगार कर सांध्य आरती की जाती है, लेकिन आज चतुर्थी पर बाबा महाकाल का भांग और मेवे से ऐसा दिव्य शृंगार किया गया कि जिसने भक्तों का मन मोह लिया। बताया जाता है कि आज शासकीय पुजारी पंडित घनश्याम पुजारी द्वारा शृंगार के बाद भगवान का विशेष पूजन अर्चन कर आरती की गई थी। बाबा महाकाल के शृंगार में मोगरे की माला के साथ ही मखाने की माला भी भगवान को अर्पित की गई थी।