{"_id":"66c0bfcbd43cbce9ba051bfe","slug":"ujjain-during-altercation-pistol-was-also-fired-during-attack-with-stick-and-sword-two-people-were-injured-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: कहासुनी में डंडे और तलवार से हमले के बीच पिस्टल भी चलाया, दो लोग घायल, जानें पूरा माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: कहासुनी में डंडे और तलवार से हमले के बीच पिस्टल भी चलाया, दो लोग घायल, जानें पूरा माजरा
Sat, 17 Aug 2024 08:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 17 Aug 2024 08:50 PM IST
सार
पूरा मामला थाना माधवनगर, उज्जैन का बताया जा रहा है। इसमें शहीद पार्क क्षेत्र स्थित एक मल्टी के नीचे दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। घायल व्यक्ति का नाम ओम पाटीदार और पवन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपराध...अपराध...और सिर्फ अपराध, लगता है धार्मिक नगरी उज्जैन में अब शायद यही कुछ हो रहा है। एक मामला सुलझता नहीं है और दूसरा मामला फिर तैयार हो जाता है। शनिवार दोपहर तीन बजे फ्रीगंज क्षेत्र में हुए एक विवाद का वीडियो कुछ ऐसा ही वायरल हुआ, जिसमें दर्जन भर लोग दो लोगों के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो देखने पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कोई आम मारपीट नहीं थी। बल्कि पूरी तरह सोच समझकर यह हमला किया गया था, जिसमें डंडे, तलवार और पिस्टल से हमलाकर दो लोगों को घायल किया गया है।
विज्ञापन
पूरा मामला थाना माधवनगर का बताया जा रहा है, जिसमें शहीद पार्क क्षेत्र स्थित एक मल्टी के नीचे दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। घायल व्यक्ति का नाम ओम पाटीदार और पवन बताया जा रहा है, जिन पर अंकित गुप्ता, दिनेश गुप्ता, महेश गुप्ता, राजू गुप्ता, प्रज्जवल गुप्ता और आदि गुप्ता द्वारा हमला करने की बात ओम पाटीदार ने कही है। यह घटनाक्रम शहीद पार्क के पास हुआ है, जिसकी तीसरी मंजिल पर ही घटिया विधायक सतीश मालवीय का निज कार्यालय भी है और इन दोनों को उनका समर्थक ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के विधायक समर्थक होने की बात आई सामने
बताया जाता है कि ओम पाटीदार और अंकित गुप्ता जिन दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है, वह घटिया विधायक सतीश मालवीय के समर्थक हैं और सुबह उनके ऑफिस के नीचे ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। उसके बाद यह घटनाक्रम हो गया। लेकिन इस मामले को लेकर जब विधायक सतीश मालवीय से बात की गई तो उन्होंने ओम पाटीदार और अंकित गुप्ता को पहचानने से ही इंकार कर दिया। विधायक सतीश मालवीय का कहना था कि यह लोग कौन हैं, मैं नहीं जानता। इस मामले में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
