फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Dr. Syedna Mufaddal Saifuddin Saheb, religious leader of Bohra community, reached Ujjain

Ujjain: उज्जैन पहुंचे बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब, दीदार में उमड़ी भीड़

Thu, 08 Feb 2024 10:15 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 08 Feb 2024 10:15 PM IST
सार

बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब आज इंदौर से जैसे ही सड़क मार्ग के द्वारा उज्जैन पहुंचे, वैसे ही उनका कमरी मार्ग पर समाजजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के बैंड से जहां उनका स्वागत हुआ। 

विज्ञापन
Ujjain: Dr. Syedna Mufaddal Saifuddin Saheb, religious leader of Bohra community, reached Ujjain
धर्मगुरु के दर्शन को उमड़े समाजजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब आज 40वें धर्मगुरु सैयदना हैबतुल्लाह मोअय्यद फिद्दीन के 251वें उर्स के मौके पर उज्जैन पहुंचे। जहां वे तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। धर्मगुरु के नगर आगमन पर मजार-ए-नजमी पर उनका दीदार करने के लिए समाज जनों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने कतार में खड़े होकर अपने आकामौला के दर्शनों का लाभ लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब आज इंदौर से जैसे ही सड़क मार्ग के द्वारा उज्जैन पहुंचे, वैसे ही उनका कमरी मार्ग पर समाजजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के बैंड से जहां उनका स्वागत हुआ। वहीं समाजजनों ने कतार में खड़े होकर धर्मगुरु डॉ. सैयदना साहब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान विशेष बातें रही कि पूरे कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था बुरहानी व टीकेएम गार्डों द्वारा संभाली गई। बताया जाता है कि धर्मगुरु तीन दिनों तक उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन मजार-ए-नजमी में तीन धर्मगुरुओं की जियारत करेंगे। इसके साथ ही वे खाराकुआं स्थित हसन जी बादशाह बाबा की दरगाह पर जाएंगे। जबकि शनिवार को वायजे उर्स मुबारक और रविवार को तय्यबी मुफद्दल पार्क जाएंगे। इस दौरान आकामौला जियारत, मजलिश के साथ समाजजन को प्रवचन भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed