फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Dead body of a youth found on the highway, police registered a case of murder.

Ujjain: हाईवे पर मिला युवक का शव, पेट में चाकू के निशान, रीढ़ की हड्डी टूटी, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

Sun, 04 Feb 2024 02:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 04 Feb 2024 02:19 PM IST
सार

पुलिस को बरामद हुए शव में रीढ़ की हड्डी टूटी मिली। पेट में दो चाकू के घाव भी नजर आए हैं। इसीलिए हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन
Ujjain: Dead body of a youth found on the highway, police registered a case of murder.
कार्रवाई करती पुलिस टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शनिवार रात नागदा पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया था। देखने पर ही लग रहा था कि युवक की बेरहमी से हत्याकर गांव बिरियाखेड़ी में शव फेंक दिया था। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए जब मोबाइल से फोन लगाया तो महिला ने कहा हां वह मेरे पति हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक के पेट में दो चाकू लगे हैं, युवक की रीढ़ की हड्डी टूटी मिली है। इसीलिए इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार शनिवार की रात स्टेट हाईवे नंबर 17 पर गांव बिरियाखेड़ी में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। शव को सरकारी अस्पताल लाया गया। घटनास्थल से युवक का टूटा हुआ मोबाइल मिला। फोन से सिम निकालकर अन्य मोबाइल में डालकर काल की गई तो मृतक की पत्नी नफीजा ने काल अटेंड किया। 
विज्ञापन


नफीजा ने मृतक की शिनाख्त अकबर पुत्र साबिर मंसूरी के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि रईस मेवाती निवासी चेतनपुरा, मुश्ताक निवासी महिदपुर रोड और जितेंद्र उसके पति अकबर को प्रताड़ित करते थे। मृतक के पुत्र रफीक ने बताया कि दो फरवरी की रात में रईस ने मेरे पिता के साथ घर पर आकर मारपीट की थी। कुछ दिनों पूर्व मुश्ताक मारपीट करने के लिए बछोड़ा आया था तो दादा साबिर ने छुड़वाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद
बताया जाता है कि रईस, मुश्ताक और अकबर के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात में अकबर घर से खाना खाने के बाद एक दो घंटे में आने की बात कहकर गया था, इसके बाद घर नहीं लौटा।


इसीलिए हत्या का प्रकरण दर्ज
जांचकर्ता अधिकारी लालसिंह डोडिया के अनुसार मृतक की रीढ़ की हड्डी टूटी हुई पाई गई, जबकि हाथ की कोहनी, पैर के घुटने, पंजे में गंभीर चोट के निशान मिले। युवक के पेट में दो चाकू के घाव भी नजर आए हैं। इसीलिए हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed