{"_id":"654780fc2c01c0dc3e031c14","slug":"ujjain-dead-body-of-a-woman-who-had-given-tea-to-her-husband-was-found-in-chambal-river-suicide-note-found-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: पति को चाय पिलाकर गई महिला का शव चंबल नदी में मिला, सुसाइड नोट में बताया-घर का सामान-चाबी कहां रखी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: पति को चाय पिलाकर गई महिला का शव चंबल नदी में मिला, सुसाइड नोट में बताया-घर का सामान-चाबी कहां रखी है
Sun, 05 Nov 2023 05:18 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 05 Nov 2023 05:18 PM IST
सार
चंबल नदी के नायन डेम के पास रविवार सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया है। जांच में पता चला है कि महिला तीन दिन से लापता थी। उसके पास सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने बताया है कि घर का सामान कहां-कहां रखा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन जिले एक महिला का शव चंबल नदी में उतराता मिला है। वह लापता था, और दो दिन पहले उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस ने उसके पास से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने बताया है कि घर का सामान, रुपये, चाबी कहां-कहां रखे हैं। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला उज्जैन जिले के नागदा का है। यहां की चंबल नदी के नायन डेम के पास रविवार सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया है। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची बिरलाग्राम पुलिस ने शव को निकालकर पीएम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। प्रथमदृष्टया यह मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है। मगर इसकी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। मृतका की शिनाख्ती मंजूकुंवर डोडिया पति मोरसिंह डोडिया निवासी टेलीफोन टॉवर के सामने के रूप में हुई है। करीब दो दिन पहले ही महिला की गुमशुदगी मंडी थाने में दर्ज हुई है। मामले में बिरलाग्राम पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है।
पति को चाय पिलाकर निकली
सामाजिक कार्यकर्ता हेमलता तोमर ने बताया कि मृतका पति मोरसिंह को चाय पिलाकर घर से निकली। इस दौरान बेटा-बहू घर पर नहीं थे। तोमर के अनुसार मंजूकुंवर के लापता होने की शिकायत मंडी थाने में दर्ज कराई थी। जांच अधिकारी एसआई योगिता उपाध्याय ने बताया कि महिला के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने घर की कौन सी सामग्री, चाबी व रुपए कहां रखे हैं। इसकी जानकारी दी है।