{"_id":"646cad8a64724f242e0737b4","slug":"ujjain-crime-son-accuses-father-of-having-illegal-relations-with-women-dispute-over-protest-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Crime: 'मेरे पिता हमारी जान के दुश्मन, महिलाओं पर रखते हैं गंदी नजर, विरोध करने पर फोड़ दिया सिर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Crime: 'मेरे पिता हमारी जान के दुश्मन, महिलाओं पर रखते हैं गंदी नजर, विरोध करने पर फोड़ दिया सिर'
Tue, 23 May 2023 05:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 23 May 2023 05:42 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक पिता और चाचा ने अपने ही दो बेटों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता ने अपने ही बेटों पर हमला क्यों किया, इसकी वजह जानकर आप चौंक जाएंगे।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरे पिता ही हमारी जान के दुश्मन हैं, हम कई साल से उनकी गलतियों को नजरअंदाज करते आ रहे हैं और उन्हें समझा रहे हैं कि महिलाओं को घर लाना और उनके साथ अवैध संबंध बनाना गलत है। अपना भरा पूरा परिवार है, लोग हमारा मजाक बनाते हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, लेकिन पिता को परिवार की मान प्रतिष्ठा से कोई लेना-देना नहीं है। वह तो अपनी मौज-मस्ती में ही मगन हैं।
विज्ञापन
सोमवार रात को भी पिता एक महिला को अपने साथ लाए थे और उसके साथ गलत काम कर रहे थे। हमने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने मुझ पर और मेरे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे हमें गंभीर चोट आई है। हमारी इस हालत के जिम्मेदार मेरे पिता और चाचा हैं। यदि हमें और हमारे परिवार को कुछ भी होता है तो इसके दोषी सिर्फ वही होंगे। यह बात मंगलवार सुबह जिला चिकित्सालय में उपचार करवा रहे इंगोरिया के ग्राम पलवा में रहने वाले प्रेम परमार ने अपने पिता पर आरोप लगाते हुए अमर उजाला से कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम परमार ने जानकारी देते हुए बताया, मैं ग्राम पलवा की हरिजन बस्ती में रहता हूं। मेरे पिता राधेश्याम परमार पूर्व सरपंच हैं। लेकिन घर में मां के होते हुए भी उन्हें बजारू महिलाओं का शौक है। मेरी और मेरे भाई हितेश परमार की शादी हो चुकी है, घर में मेरी मां के साथ दोनों बहुएं और बच्चे भी हैं। हम पिछले काफी समय से पिता की इस गंदी हरकत को झेल रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी वह मानने को तैयार नहीं हैं।
सोमवार रात को भी वह एक महिला को घर में लाए थे और उसके साथ संबंध बना रहे थे, जिस पर हमने विरोध जताया तो उन्होंने हम पर कुल्हाड़ी से वारकर दिया, जिससे हम गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रेम परमार और हितेश परमार के गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें परिजनों द्वारा तुरंत जिला चिकित्सालय उज्जैन में भर्ती करवाया गया। इस मामले में इंगोरिया थाना पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाई गई है। इस घटना के बाद प्रेम और हितेश पर हमला करने वाले उनके पिता राधेश्याम परमार गायब हैं। पूरे मामले में इंगोरिया थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है, जिसके बाद इस मामले में प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
