फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Crime News Woman along with son Murderd her husband

Ujjain Crime News: पड़ोसन के प्यार में पड़े पति की हत्या, पत्नी और बेटे ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 05 Dec 2023 05:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 05 Dec 2023 05:36 PM IST
सार

Ujjain Crime News: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, पत्नी ने अपने पति को पड़ोसन के साथ संदिग्ध हालत में देख लिया था।

विज्ञापन
Ujjain Crime News Woman along with son Murderd her husband
पति-पत्नी के बीच विवाद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में एक महिला ने अपने पति को पड़ोसन के साथ संदिग्ध हालत में देखा तो वह नाराज हो गई। घर में बेटे के साथ मिलकर विवाद के बाद मारपीट की। गंभीर घायल होने पर पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए मृतक की पत्नी, बेटे और बहू को थाने में बैठाया, फिर शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

विज्ञापन


नंदकिशोर पिता मोहनलाल चौहान (60) निवासी रामदेव मंदिर के पास पंवासा में स्वयं का ट्रक चलाता था। उसकी बहन ममता ने बताया कि नंदकिशोर के दो लड़के राहुल चौहान और रवि मेंटल हैं। उसे पुलिस से सूचना मिली कि नंदकिशोर का पत्नी द्रौपती बाई और बेटे राहुल से विवाद हुआ है। वह भाई के घर गई तो भाभी व भतीजे ने कहा कि नंदकिशोर घर में गिर गया था। इस कारण अस्पताल में भर्ती कराया है। ममता अस्पताल आई तो पता चला नंदकिशोर की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


ममता ने कहा कि द्रौपति और राहुल ने ही भाई के साथ मारपीट की होगी, जिससे उसकी मौत हुई है। जिला अस्पताल के डॉ. जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि नंदकिशोर के सिर और पीठ में चोट के निशान थे। हालत गंभीर होने पर उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती किया था। देर रात उसकी मौत होने पर सूचना पंवासा पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि नंदकिशोर का एक बेटा रवि मेंटल आदतन अपराधी है और एक महीने पहले मर्डर केस में जेल में बंद है। जबकि उसकी पत्नी, एक बेटा और बहू के साथ नंदकिशोर रहता था। बीती रात पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ द्रौपति ने नंदकिशोर को संदिग्ध हालत में देखा, जिसके बाद विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि नंदकिशोर की मौत मारपीट में आई चोट के कारण हुई है। उसके परिजनों को पूछताछ के लिए थाने में बैठाकर शव का पीएम किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed