{"_id":"641046b0b0c53a10a10602c4","slug":"ujjain-crime-minor-girl-raped-in-ujjain-accused-arrested-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Crime: घर वाले गए थे बाजार, अकेला देखकर गांव के ही युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Crime: घर वाले गए थे बाजार, अकेला देखकर गांव के ही युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
Tue, 14 Mar 2023 03:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 14 Mar 2023 03:34 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन जिले में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर में किशोरी को अकेला पाकर गांव के ही युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि लसूड़िया में रहने वाली 15 साल की किशोरी के परिजन नागदा में बाजार से खरीदी करने गए थे। इसी दौरान गांव में रहने वाला आरोपी किशोरी के घर पहुंचा और किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने किशोरी के परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर दुष्कर्म सहित पॉस्को एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
