{"_id":"65be3d7b9ce5d19e870b2966","slug":"ujjain-crime-husband-and-wife-stole-three-gold-chains-from-the-shop-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Crime: सोना खरीदने ग्राहक बनकर पहुंचा चोर दंपती, ज्वेलर की आंखों में धूल झोंककर ले गए तीन चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Crime: सोना खरीदने ग्राहक बनकर पहुंचा चोर दंपती, ज्वेलर की आंखों में धूल झोंककर ले गए तीन चेन
Sat, 03 Feb 2024 06:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 03 Feb 2024 06:50 PM IST
सार
दो दुकानों पर चोरी में असफल हुए थे दंपती फिर चुराई थी डीएस ज्वेलर्स के यहां से तीन सोने की चेन चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर दंपती की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर दंपती
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखेरवाड़ी क्षेत्र में स्थित डीएस ज्वेलर्स की दुकान पर शुक्रवार दोपहर में एक महिला-पुरुष सोना खरीदने पहुंचे। इस बीच उन्होंने दुकान से तीन सोने की चेन चोरी कर वहां से रफूचक्कर हो गए। बाद में इसकी जानकारी दुकानदार को लगी और उसने खाराकुआं पुलिस थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
इधर, जानकारी में आया है कि उक्त दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले यह दोनों महिला-पुरुष दो अन्य दुकानों पर भी चोरी का प्रयास करने गए थे, लेकिन वहां सफल नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
खाराकुआं पुलिस के अनुसार लखेरवाड़ी में ज्वेलरी की दुकान संचालक प्रमोद जैन के यहां शुक्रवार दोपहर एक महिला और पुरुष काले रंग की बाइक से पहुंचे थे। उन्होंने दुकानदार से सोने की चेन खरीदने का कहकर अलग-अलग डिजाइन दिखाने का कहा था। कई बॉक्स दुकानदार ने उन्हें खोलकर दिखाना शुरू किया था, लेकिन बाद में वे बगैर खरीदे वहां से चले गए।
विज्ञापन
कुछ समय बाद दुकानदार को शंका हुई तो उसने चेन के बॉक्स चेक किए तो पता चला कि तीन सोने की चेन गायब हैं। जब तक वह उन्हें देखने बाहर निकला तो यह दोनों महिला- पुरुष काले रंग की बगैर नंबर प्लेट की पल्सर बाइक से भाग निकले थे।
घटना के बाद ज्वेलर्स ने इसकी सूचना और आवेदन खाराकुआं पुलिस को दिया। पुलिस ने बताया कि घटना सामने आई है और सीसीटीवी फुटेज भी सुनार ने उपलब्ध कराया, जिसके आधार पर अन्य कैमरे के फुटेज चेक कर पता कर रहे हैं।
