{"_id":"64369d8eafd73fc5170cf76c","slug":"ujjain-crime-forest-department-team-went-to-see-place-to-plant-attacked-with-sticks-and-stones-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Crime: पौधे लगाने के लिए जगह देखने गए वनमंडल टीम पर लट्ठ और पत्थरों से हमला, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Crime: पौधे लगाने के लिए जगह देखने गए वनमंडल टीम पर लट्ठ और पत्थरों से हमला, मामला दर्ज
Wed, 12 Apr 2023 05:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 12 Apr 2023 05:31 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में पौधे लगाने के लिए जगह देखने गए वनमंडल टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में एक वनमंडल कर्मी को चोट लगी है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन में माकड़ोन के समीप उमराझर गांव के जंगल में वनमंडल तराना का दल पौधे लगाने के लिए स्थान देखने गया था। इस दौरान वहां के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन पर लट्ठ और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में एक कर्मचारी के पैर में चोट आई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
माकड़ोन थाना पुलिस ने बताया, मंगलवार दोपहर वन परिक्षेत्र तराना मंडल पदाधिकारी राकेश पिता आरके गोनेकर निवासी तराना अपने स्टॉफ के 5-6 सदस्यों के साथ वन क्षेत्र में भ्रमण के लिए गए ग्राम उमराझर गए थे। यहां विभाग द्वारा पेड़-पौधे लगाने के लिए स्थान तलाशा जा रहा था। जब वन विभाग की टीम जमीन देख रही थी, उसी दौरान आधा दर्जन लोगों ने उन पर पत्थर फेंके और लट्ठ से हमला कर दिया। साथ ही जमकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
हमले में एक कर्मचारी का पैर भी जख्मी हो गया। टीम को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा। वहां से भागकर वन विभाग के दल ने माकड़ोन थाने में पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य अपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के नाम सामने आए हैं, जो कि गुर्जर समाज के बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
