फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Crime: First they drank alcohol while sitting together, then the husband murdered the wife.

Ujjain Crime: पहले साथ बैठकर पी शराब, फिर हुआ ऐसा विवाद कि पति ने मार-मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Mon, 04 Dec 2023 05:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 05:04 PM IST
सार

एक पति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी को डंडों से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। सुबर चुपचाप अंतिम संस्कार करने वाला था, पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हत्या से पहले आरोपी ने पत्नी के साथ बैठकर शराब पी थी। 

विज्ञापन
Ujjain Crime: First they drank alcohol while sitting together, then the husband murdered the wife.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में एमआर-5 मार्ग पर प्रजापति ढाबे के पास झुग्गी झोपड़ी से पुलिस ने महिला का शव बरामद किया था। महिला के शरीर पर चोट के निशान थे। मामले में पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। जिसने हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने धारा 302 का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


चिमनगंज थाना एसआई प्रियंका नायक ने बताया कि एमआर-5 मार्ग शराब दुकान से कुछ दूरी पर प्रजापति ढाबा बना हुआ है। जहां कच्चे मिट्टी के मकान बनाकर बंजारा समाज के लोग रहते है। शुक्रवार दोपहर को झुग्गी-झोपड़ी में मांगूबाई पति बापू बंजारा (40) की लाश बरामद की थी। इसके शरीर पर चोट के निशान थे। शव को जिला अस्पताल भेज पोस्टमार्टम कराया गया। चोट के निशान मारपीट के होना सामने आए। शंका के आधार पर पति को हिरासत में लिया गया। जिससे 2 दिनों की पूछताछ के बाद सामने आया कि उसने शराब के नशे में विवाद होने पर डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। मामले का खुलासा होने पर धारा 302 का प्रकरण दर्ज किया गया। झोपड़ी से आरोपित बापू की निशानदेही पर डंडा बरामद किया गया। न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 
विज्ञापन


अंतिम संस्कार की कर चुका था तैयारी
बताया जा रहा है कि बापू बंजारा और उसकी पत्नी मांगूबाई शराब का सेवन करते थे। शुक्रवार रात दोनों ने शराब पी थी, जिसके बाद विवाद हो गया। बापू बंजारा ने डंडे से ही उसे इतना पीटा कि मौत हो गई। रात का समय होने पर किसी को जानकारी नहीं लग पाई। उसने सुबह आसपास रहने वाले समाजजनों को बताया कि रात में दुर्घटना हो गई थी। जिसमें मांगूबाई की मौत हो गई। पति और समाजजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी थी। उसी दौरान मामला संदिग्ध दिखाई देने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का चौथा पति था बापू
मृतक महिला बंजारा समाज की थी, उसने पहले पति को छोड़ दिया था, दूसरा पति अपराधिक मामले में जेल चला गया था। तीसरा पति करने के बाद उसकी मौत हो गई थी। बापू चौथा पति था, जिसके साथ मांगूबाई कुछ साल से रह रही थी। जानकारी यह भी सामने आई है कि हत्या करने वाला बापू भी पहले से विवाहित था, जिसकी पत्नी के संबंध में पुलिस जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। मृतिका के पूर्व पति से संतान होने की बात भी सामने आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed