{"_id":"6447ae11aeda2b14ff031566","slug":"ujjain-crime-firing-on-young-man-returning-home-seriously-injured-after-being-shot-in-stomach-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Crime: घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Crime: घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल
Tue, 25 Apr 2023 04:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 25 Apr 2023 04:10 PM IST
सार
उज्जैन जिले में एक युवक पर अज्ञात बदमाश ने फायरिंग कर दी। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना ग्राम चापानेरा की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन में सोमवार देर रात खाचरौद के समीप चापानेरा गांव में खेत से लौटते समय एक युवक को रास्ते में अज्ञात बदमाश ने जान से मारने की नीयत से गोली मारी दी, जो कि उसके पेट के नीचे जा लगी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
खाचरौद थाना पुलिस ने बताया, सोमवार रात खाचरौद के समीप ग्राम चापानेरा में दिग्विजय सिंह के खेत पर बड़ के पेड़ के नीचे से वहीं का रहने वाला वीरेन्द्र सिंह पिता भगवान सिंह डोडिया अपने खेत से वापस लौट रहा था। इस दौरान अज्ञात बदमाश ने उस पर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली वीरेन्द्र सिंह के पेट के नीचे लगी और वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद खाचरौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ धारा-307 का प्रकरण दर्जकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। वैसे पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी हुई है कि दिग्विजय सिंह का किसी से विवाद या कोई पुरानी रंजिश तो नहीं है।
विज्ञापन
