फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Crime Drugs worth lakhs found from a truck full of watermelons

Ujjain Crime: तरबूज भरे ट्रक से मिला लाखों का मादक पदार्थ, पलटते ही हुआ पूरे मामले का खुलासा, ड्राइवर फरार

Sat, 01 Apr 2023 09:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 01 Apr 2023 09:06 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में ट्रक से लाखों रुपये का मादक पदार्थ पकड़ाया है। तरबूज भरे ट्रक में भरकर मादक पदार्थ ले जा रहे थे। ट्रक पलटते ही पूरे मामले का खुलासा हो गया।

विज्ञापन
Ujjain Crime Drugs worth lakhs found from a truck full of watermelons
ट्रक पलटते ही हुआ पूरे मामले का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले में शनिवार दोपहर भैरवगढ़ थाना क्षेत्र से एक तरबूज का ट्रक नागदा उन्हेल की ओर जा रहा था। इस पर पुलिस को सूचना मिली कि घोड़ा गांव के समीप यह ट्रक अचानक पलटी खा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि सूचना मिलते ही भैरवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस ने यहां देखा कि जिस ट्रक को तरबूज का बताकर ले जाया जा रहा था, उसमें ऊपर की ओर तरबूज ही थे। लेकिन ट्रक में नीचे की ओर मादक पदार्थ डोडा-चूरा के 47 बोरे एक किलो अन्य मादक पदार्थ भरा हुआ था। घटना के बाद मौके से चालक फरार हो गया। डोडा चूरा के साथ करीब एक किलो संदिग्ध मादक पदार्थ भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


मौके पर सीएसपी अनिल सिंह मौर्य भी पहुंचे। सीएसपी के मुताबिक, करीब 47 कट्टे डोडा चूरा और एक किलो मादक पदार्थ जप्त कर कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद ही यह पता चलेगा की डोडा चूरा के अलावा यह मादक पदार्थ और क्या है। साथ ही ट्रक कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था। पुलिस मिनी ट्रक के नंबरों के आधार पर अब पूरे मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed