{"_id":"64f6a465b244f684df03c875","slug":"ujjain-crime-drug-smuggling-was-being-done-in-numberless-scorpio-doda-powder-worth-rs-1-5-lakh-caught-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Crime: बिना नंबर की स्कार्पियो से हो रही थी मादक पदार्थ की तस्करी, डेढ़ लाख का डोडा चूरा पकड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Crime: बिना नंबर की स्कार्पियो से हो रही थी मादक पदार्थ की तस्करी, डेढ़ लाख का डोडा चूरा पकड़ाया
Tue, 05 Sep 2023 09:15 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 05 Sep 2023 09:15 AM IST
सार
Ujjain Crime: उज्जैन जिले में बिना नंबर की स्कार्पियो से मादक पदार्थ की तस्करी हो रही थी। पुलिस ने स्कार्पियो में से डेढ़ लाख रुपये का डोडा चूरा पकड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन में सोमवार रात चार पहिया वाहन से मादक पदार्थ का परिवहन होने की सूचना पर पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू की। बिना नंबर की स्कार्पियो कार आती देख उसे रोका गया, चालक कार लेकर भाग निकला। पीछा करने पर कार बरामद हो गई, जिसमें डेढ़ लाख का मादक पदार्थ डोरा चूरा भरा हुआ था।
विज्ञापन
भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि मुखबीर ने बिना नंबर की काले रंग की कार से मादक पदार्थ लेकर जाने की सूचना दी थी। पुलिस ने देर रात कार की तलाश में घेराबंदी की। उन्हेल रोड पर कार आती देख उसे रोका गया, लेकिन चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। कार का पीछा करने पर मऊखेड़ी शमशान के पास स्कार्पियो कार खड़ी मिल गई। उसमें सवार दो लोग कच्चे रास्ते पर भाग निकले थे।
विज्ञापन
कार की तलाशी लेने पर उसमें डोरा चूरा के 10 बोरे भरे होना सामने आये। कार जब्त कर थाने लाई गई। उसमें भरा डोडा चूरा एक क्विंटल 40 किलो होना सामने आया है, जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये है।
विज्ञापन
कार के चेचिस नंबर से उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में टीआई जगदीश गोयल ने बताया कि कार में सवार दोनों युवकों के गिरफ्त में आने पर ही मादक पदार्थ के संबंध में जानकारी मिल पाएगी कि कहां से लाया गया था और कहां लेकर जा रहे थे। फिलहाल, अज्ञात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है।
