{"_id":"646d99b19d986116ce0898e6","slug":"ujjain-crime-case-against-two-people-for-cheating-rs-18-lakh-by-making-false-documents-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Crime: झूठे दस्तावेज बनाकर की थी 18 लाख रुपये की ठगी, जांच के बाद दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Crime: झूठे दस्तावेज बनाकर की थी 18 लाख रुपये की ठगी, जांच के बाद दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 24 May 2023 10:29 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 24 May 2023 10:29 AM IST
सार
उज्जैन जिले में झूठे दस्तावेज बनाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में करीब 18 लाख रुपये की ठगी बताई जा रही है। फिलहाल, जांच के बाद दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में फर्जी दस्तावेज तैयार कर दो लोगों ने एक व्यक्ति से जमीन का सौदा कर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मामले में जांच के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि शंकरपुर में रहने वाले सौरभ पिता राजेन्द्र शर्मा (31) मक्सीरोड पर ही खेती के लिये भूमि सर्वे क्रमांक 73/1 रकबा नंबर 0.104 का सौदा संजय पिता सत्यानारायण मूंदड़ा निवासी निकास चौराहा और शैलेन्द्र सिंह पिता चांदमल शाह निवासी शिवाजी पार्क से 2017 में किया था। दोनों ने फर्जी शासकीय दस्तावेज बनाकर सौरभ से 18 लाख में भूमि का सौदा कर लिया। दोनों फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री तक करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरभ ने भूमि का नामातंरण करने के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन दिया। जहां सामने आया कि उक्त सर्वे नंबर की भूमि न तो संजय मूंदडा के नाम है न ही शैलेन्द्र शाह के नाम। दस्तावेज भी फर्जी है। अपने साथ धोखाधड़ी होने पर सौरभ ने मामले की शिकायत पंवासा थाने पहुंचकर की। पुलिस ने जांच के बाद मामले में शनिवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।
