फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Crime Bribery in Badnagar SDM office demanded a bribe of two thousand rupees in name of getting bail

Ujjain Crime: बड़नगर SDM कार्यालय में रिश्वतखोरी, जमानत करवाने के नाम पर मांगी थी दो हजार रुपये की रिश्वत

Sat, 03 Jun 2023 08:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 Jun 2023 08:00 PM IST
सार

उज्जैन जिले में बड़नगर के एसडीएम कार्यालय का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसने एसडीएम का बाबू एक महिला से जमानत करने की रिश्वत लेते दिखाई दे रहा है। 
 

विज्ञापन
Ujjain Crime Bribery in Badnagar SDM office demanded a bribe of two thousand rupees in name of getting bail
रिश्वत देते हुए महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़नगर एसडीएम कार्यालय में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में महिला को रिश्वत के पैसे वापस दे दिया गए हैं, लेकिन इस घटना ने यह तो बता ही दिया है कि एसडीएम कार्यालय मे भी रिश्वत का खेल जमकर चलता है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि दंगवाड़ा निवासी सुगनबाई अपने पति की धारा-151 में जमानत करवाने के लिए आई थी, जिससे एसडीएम कार्यालय में पदस्थ बाबू प्रकाश रेणा ने 2000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


महिला ने बाबू प्रकाश रैणा को 1000 रुपये दे दिए थे, जिसके बाद वहां पहुंचे जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने यह मामला देखा तो देखते ही बाबू से महिला को वापस पैसे दिलवा दिए। वीडियो में साफतौर पर यह दिखाई दे रहा है कि एसडीएम कार्यालय में किस प्रकार से रिश्वतखोरी की जा रही है। वैसे इस पूरे मामले में अभी तक कोई शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed