फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Crime After killing his son father says No regrets my sin has been forgiven

Ujjain Crime: बेटे की हत्या कर बाप बोला- कोई मलाल नहीं...मेरा तो पाप कटा, इसे जल्दी जला दो

Wed, 03 Jan 2024 05:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 03 Jan 2024 05:49 PM IST
सार

महाकाल थाना पुलिस ने मामले में मृतक के बड़े भाई राकेश पिता कैलाश सोलंकी को फरियादी बनाया। हत्या के मामले में संजय के पिता कैलाश सोलंकी और मां ताराबाई को धारा-302 में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Ujjain Crime After killing his son father says No regrets my sin has been forgiven
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में मंगलवार शाम एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें नशे की हालत में एक पिता ने अपने पुत्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। चाकू लगने के बाद पुत्र की हालत गंभीर थी। लेकिन परिजन कार्रवाई की डर से उसे उपचार करवाने अस्पताल नहीं ले गए और चाकू के घाव पर बैंडेड लगाकर उसे घर पर ही रखा। जब उसकी मौत हो गई तो इस पूरे मामले को छिपाने के उद्देश्य से गुपचुप तरीके से अंतिम यात्रा निकाल कर उसका अंतिम संस्कार भी किया जाने वाला था।

विज्ञापन


बता दें कि मामले की जानकारी लगते ही महाकाल थाना पुलिस चक्रतीर्थ शमशान घाट पहुंच गई और शव को जब्त करते हुए जिला चिकित्सालय ले आई। जहां बुधवार को उसका पोस्टमॉर्टम किया गया। इस घटनाक्रम में पुत्र को मौत के घाट उतारने वाले पिता पर इस हत्या का कोई मलाल नहीं देखा गया। मंगलवार को भी जब बेटे की हत्या करने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए जाया जा रहा था, तभी उसके पिता कैलाश शराब के नशे में घर के बाहर ही घूम रहे थे। जो की यह कह रहे थे कि इसे जल्द ले जाओ और इसका अंतिम संस्कार कर दो। मेरा तो पाप कटा, इसे जल्द आग लगा दो।
विज्ञापन


सीएसपी ओपी मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया, जयसिंहपुरा में रहने वाला संजय पिता कैलाश सोलंकी (28) मिस्त्री का काम करता था। मृतक संजय और उसके पिता कैलाश दोनों शराब पीने के आदी थे, जिनके बीच आए दिन विवाद होता रहता था। रात में 11 बजे के लगभग दोनों में विवाद हुआ और पिता ने घर में सब्जी काटने के चाकू से बेटे के पेट पर वार कर दिया। वह घायल हो गया था, मां और भाई उसे समीप क्लीनिक लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टर नहीं मिला। दोनों ने मेडिकल से बैडेड ली और घाव पर लगा दी। रात भर संजय बेहोश रहा, लेकिन सुबह जब उसे उल्टियां होने लगी और उसकी हालत गंभीर दिखाई दी तो परिजन उसे ई रिक्शा में बैठाकर जिला चिकित्सालय ले गए थे। जहां पहले उसका ईसीजी की गई और परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने मृतक संजय के परिजनों को उसके पोस्टमॉर्टम की पर्ची बनाने को कहा था। लेकिन वह पर्ची बनवाने और पोस्टमॉर्टम करवाने की बजाय शव को अपने साथ घर ले गए थे। परिवार ने पिता को बचाने के लिए लोगों से संजय की मौत का कारण गिरने से चोंट लगने पर होना बताया और शव का अंतिम संस्कार करने ही वाले थे कि तभी पुलिस चक्रतीर्थ शमशान घाट पर पहुंच गई और शव को जब्त कर लिया। पोस्टमॉर्टम कक्ष में मृतक के पेट पर चाकू के दो से तीन घाव होना सामने आया। मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और मृतक के कपड़े जब्त करने के साथ ही हत्या करने वाले पिता कैलाश सोनी और मां ताराबाई को भी गिरफ्तार कर लिया है।


महाकाल थाना पुलिस ने मामले में मृतक के बड़े भाई राकेश पिता कैलाश सोलंकी को फरियादी बनाया और हत्या के मामले में संजय के पिता कैलाश सोलंकी व मां ताराबाई को धारा-302 में गिरफ्तार किया है। ताराबाई ने बताया कि संजू मिस्त्री का काम करता था। उसकी पत्नी अंजली एक वर्ष से सिंगावदा स्थित मायके में दो बच्चियों के साथ रह रही है। ताराबाई ने कहा कि चाकू लगने पर वह बेटे को अस्पताल लाना चाहती थी। लेकिन उसके पति कैलाश सोलंकी ने ऐसा करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed