फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Crime Accused of murder arrested in 48 hours

Ujjain Crime: 48 घंटे में पकड़ाया हत्या का आरोपी, विवाह जुलूस में धक्का लगने पर पसली में मारे थे चाकू

Wed, 06 Dec 2023 09:52 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 06 Dec 2023 09:52 AM IST
सार

Ujjain Crime: उज्जैन जिले में हत्या के आरोपी को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि विवाह जुलूस में धक्का लगने पर आरोपियों ने पसली में चाकू मारा था।

विज्ञापन
Ujjain Crime Accused of murder arrested in 48 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में महिदपुर रोड बस स्टैंड पर दो दिसंबर को विवाह जुलूस के दौरान एक युवक को धक्का लग जाने पर अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पसली में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। महिदपुर रोड पुलिस ने एसडीओपी महिदपुर द्वारा सुनील वरकडे के मार्गदर्शन में सतत विवेचना कर आरोपी को 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी मदन पंवार ने बताया, दो दिसंबर को रात 11 बजे एक विवाह समारोह में डांस करते समय आरोपी प्रियांशु उर्फ हनी पिता पंकज श्रीवास्तव (18 साल) निवासी ग्राम लूणी, थाना ताल जिला रतलाम द्वारा धक्का लगने के विवाद में अर्जुन मोग्या पिता हेमराज (22 साल) निवासी ग्राम कसारी थाना ताल जिला रतलाम को चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


दरअसल, नाचते वक्त प्रियांशु का धक्का अर्जुन को लग गया था, जिस पर उसने आरोपी को थप्पड़ मार दिया था। इस कारण आरोपी द्वारा अपनी पेंट की जेब से चाकू से वार किए थे। पुलिस ने मौके पर जांच कर बिंदुओं के आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार चाकू भी जब्त कर लिया। जहां से उज्जैन न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed