{"_id":"64316a1b5cc58420990c69ee","slug":"ujjain-corona-update-three-people-found-corona-infected-in-a-week-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Corona Update: एक हफ्ते में मिले तीन लोग कोविड संक्रमित, टीबी की जांच कराने आए थे निकल गया कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Corona Update: एक हफ्ते में मिले तीन लोग कोविड संक्रमित, टीबी की जांच कराने आए थे निकल गया कोरोना
Sat, 08 Apr 2023 06:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 08 Apr 2023 06:50 PM IST
सार
Ujjain Corona Update: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक हफ्ते के अंदर तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये लोग टीबी की जांच कराने आए थे, इनके अंदर कोरोना के लक्षण मिल गए। नोडल अधिकारी ने कहा, तबियत खराब हो तो इलाज जरूर कराना, अब न पोस्टर लगेगा और न ही बैरिकेड्स।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते एक सप्ताह के अंदर उज्जैन में कोरोना के कुल तीन मरीज सामने आ चुके हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। मरीजों की हालत बेहतर बताई जा रही है। जो कि बुखार, सर्दी, खांसी और सांस लेने की परेशानी से परेशान थे। शुक्रवार को नागदा का एक और खाचरौद का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। जबकि गुरुवार को भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला था।
विज्ञापन
कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. रौनक एलची ने बताया, लोग कोरोना के लक्षण होने पर खुद आकर जांच करवाएं। मरीज के संक्रमित पाए जाने पर उनके घर पर न ही नोटिस चिपकाया जाएगा और न ही बैरिकेडिंग की जाएगी। समय पर उपचार मिलने से मरीज जल्द स्वस्थ हो सकेंगे। यदि किसी को 4-5 दिनों से अधिक समय तक खांसी और बुखार रहे तो कोरोना जांच जरूर करा लेना चाहिए।
विज्ञापन
टीबी की जांच कराने आए थे, निकल गया कोरोना...
उज्जैन में दो नए कोरोना के केस सामने आए हैं। ये लोग टीबी की जांच कराने अस्पताल गये थे, जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को खाचरौद और नागदा के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि दूसरे का आरडी गार्डी अस्पताल में उपचार जारी है। खास बात यह कि दोनों मरीज लंबे समय तक खांसी और वेट लॉस होने पर टीबी की जांच कराने अस्पताल गए थे।
विज्ञापन
