फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Convocation ceremony of police, new constables administered oath to perform their duties honestly.

Ujjain: पुलिस का दीक्षांत समारोह, नव आरक्षकों को दिलाई ईमानदारी से कर्तव्य निभाने की शपथ

Fri, 20 Oct 2023 03:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 20 Oct 2023 03:58 PM IST
सार

चतुर्थ नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। जिला पुलिस बल के कुल 528 पुरुष नव आरक्षकों को शपथ दिलाई गई। 

विज्ञापन
Ujjain: Convocation ceremony of police, new constables administered oath to perform their duties honestly.
उज्जैन की पुलिस प्रशिक्षण शाला में चतुर्थ नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत समारोह हुआ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन की पुलिस प्रशिक्षण शाला में चतुर्थ नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इसमें जिला पुलिस बल के कुल 528 पुरुष नव आरक्षकों ने दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन संतोष कुमार सिंह को परेड की सलामी दी गई।
विज्ञापन


बता दें कि लगभग 8 महीने से उज्जैन में चतुर्थ नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण चल रहा था। इसके अंतर्गत लगभग 528 नव आरक्षकों को रिवॉल्वर, पिस्टल एसएलआर, इंसास तथा अन्य रायफल, ग्रेनेट के साथ फायरिंग एवं ड्रायविंग सेम्यूलेटर का प्रशिक्षण कराया गया। जिसके साथ ही पीटी, ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, नाइट फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट, टैक्टिक्स, भीड़ नियंत्रण, यूएसई, योगा, यातायात ड्रिल, टीम गेम्स, विभन्न कानून व्यवस्था ड्यूटियों का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी आरक्षकों को प्रदान किया गया। 
विज्ञापन


दीक्षांत परेड कार्यक्रम पर अनिल सिंह कुशवाह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, उज्जैन रेंज उज्जैन एवं सचिन शर्मा, पुलिस अधीक्षक, जिला उज्जैन भी उपस्थित रहे। परेड का संचालन परेड कमाण्डर आरक्षक विकास लववंशी जिला इंदौर द्वारा किया गया। परेड के उप कमाण्डर आरक्षक राजपाल सेंधव जिला इंदौर रहे। नव आरक्षकों को शपथ पुलिस प्रशिक्षण शाला, उज्जैन के पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे द्वारा दिलाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा शपथ लेने वाले नव आरक्षकों को अपना कर्तव्य ईमानदारी से पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया तथा पुलिस सेवा को कठिन तथा उत्कृष्ट मानव सेवा वाला बताया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षुओ को आगामी समय में आने वाली कठिन चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने हेतु प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस प्रशिक्षण शाला, उज्जैन के प्रशिक्षक एवं स्टाफ की प्रशंसा की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed