{"_id":"6648c7606ddc7feb2303f95d","slug":"ujjain-constable-assaulted-for-stopping-dj-from-playing-loudly-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: तेज आवाज में DJ बजाने से रोकने पर आरक्षक के साथ मारपीट, शासकीय कार्य में बांधा डालने का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: तेज आवाज में DJ बजाने से रोकने पर आरक्षक के साथ मारपीट, शासकीय कार्य में बांधा डालने का मामला दर्ज
Sat, 18 May 2024 08:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 18 May 2024 08:51 PM IST
सार
तेज आवाज में डीजे बजाने से रोका तो आरक्षक ने साथ मारपीट की गई है। मारपीट और शासकीय कार्य में बांधा डालने का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के पानबिहार में शुक्रवार रात शादी के जुलूस में डीजे तेज आवाज में बजाया जा रहा था। इस पर आरक्षक ने आवाज कम करने को कहा तो जुलूस में शामिल लोगों ने विवाद कर लिया और आरक्षक के साथ मारपीट की। पुलिसकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और शासकीय कार्य में बांधा डालने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
घटिया थाना पुलिस ने बताया कि कल रात पान बिहार चौकी और अस्पताल के बीच शादी का जुलूस निकल रहा था। इस दौरान डीजे तेज आवाज में बज रहा था। इस पर वहां मौजूद आरक्षक शैलेन्द्र धाकड़ निवासी पानबिहार ने आचार संहिता का हवाला देते हुए डीजे की आवाज कम करने को कहा तो जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने आरक्षक शैलेन्द्र धाकड़ के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और धमकी देकर भाग निकले। पिटाए आरक्षक की शिकायत पर घटिया थाना पुलिस ने कमल भाटी निवासी माकड़ोन सहित अन्य के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन, शासकीय कार्य में बांधा डालने सहित मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
