फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Collector SP took a meeting regarding the arrangements for the royal ride Mahakals ride will come out

Ujjain: व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर-एसपी ने ली बैठक, सोमवार को निकलेगी राजाधिराज बाबा महाकाल की शाही सवारी

Sun, 10 Sep 2023 08:29 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 10 Sep 2023 08:29 AM IST
सार

उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी को लेकर कलेक्टर और एसपी ने बैठक लेकर व्यवस्थाओं पुख्ता इंतजाम की बात हैं। धर्म की नगरी उज्जैन में सोमवार को राजाधिराज बाबा महाकाल की शाही सवारी निकलेगी।

विज्ञापन
Ujjain Collector SP took a meeting regarding the arrangements for the royal ride Mahakals ride will come out
महाकाल की शाही सवारी को लेकर प्रशासन ने ली बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी को लेकर अधिकारियों ने चाक-चौबंद को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सबके काल को हरने वाले बाबा महाकाल की सोमवार को शाह सवारी शहर-भर में निकलेगी।

विज्ञापन


धार्मिक नगरी उज्जैन में सोमवार को निकल जाने वाली बाबा महाकाल की शाही सवारी की तैयारी शुरू हो चुकी है जिसके लिए पूरे सवारी मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इसी सवारी को लेकर प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है जिसको लेकर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम के सभाकक्ष मे शाही सवारी की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक ली और अपने अधीन एस्टन को आवेशित किया कि राजाधिराज बाबा महाकाल की शाही सवारी को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


कलेक्टर-एसपी की बैठक में तय हुए ये दिशा-निर्देश
बैठक में पॉवर पाइन्ट प्रजेंटेशन के माध्यम से शाही सवारी के मार्ग, शाही सवारी व्यवस्था के क्रम, सवारी में शामिल होने वाली भजन मण्डली, स्थापित किये जाने वाले स्वागत मंच तथा बैण्ड की जानकारी दी गई। बैठक में सुझाव दिये गये कि शाही सवारी में छोटे बच्चे प्रतीकात्मक स्वरूप पालकी लेकर न आये। सवारी के दौरान भगवान की पालकी पर पुष्पवर्षा की जाये, परन्तु आर्टिफिशियल कागज और पॉलीथीन के रंग-बिरंगे फूलों को उड़ाने से रोका जाये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने बैठक में एमपीईबी के अधिकारियों को सवारी के दौरान विद्युत सम्बन्धी आवश्यक व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिये। पीडब्ल्यूडी को प्रॉपर बेरिकेटिंग करने के लिये कहा। पालकी के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से लगाये जाने वाले रस्से की डिजाईन दो लेयर में की जाने पर विचार-विमर्श किया गया। कलेक्टर ने कहा कि शाही सवारी बहुत बड़ा आयोजन है। इसकी तैयारी अच्छे-से करें। सभी अधिकारी सवारी के एक दिन पूर्व कागज पर खाका तैयार करें। प्रयास किया जाये कि रात्रि 10.30 बजे तक पालकी मन्दिर में पहुंच जाये। अधिकारी तैयारी में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। बैठक में एडीएम अनुकूल जैन, प्रशासक महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति संदीप सोनी, नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।


सात मंडलियो पर तैनात रहेगा एक अधिकारी
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने निर्देश दिये कि सवारी के पूर्व सभी स्वागत मंचों की चेकिंग की जाये। इस बार सवारी में चलने वाली भजन मण्डलियों में से हर सात मण्डलियों पर एक अधिकारी तैनात किया जायेगा। कमजोर और जर्जर मकानों की छतों और छज्जों पर लोगों को एकत्र न होने दिया जाये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed