{"_id":"640c07c6ef4f0d0edd069f39","slug":"ujjain-collector-reached-chintaman-ganesh-temple-instructions-given-to-complete-construction-works-soon-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: कलेक्टर पहुंचे चिंतामन गणेश मंदिर, निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: कलेक्टर पहुंचे चिंतामन गणेश मंदिर, निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
Sat, 11 Mar 2023 10:17 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:17 AM IST
सार
उज्जैन कलेक्टर चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचे। यहां वे दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए किए जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किए। साथ ही निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण करते हुए कलेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने शुक्रवार सुबह चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचकर यहां पर दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने दर्शनार्थियों के प्रवेश और निर्गम के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान आरइएस के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि मंदिर परिसर में 7000 वर्ग फीट में मार्बल फ्लोरिंग अन्य सुविधाओं के निर्माण कार्य जारी हैं, जो 30 अप्रैल तक पूर्ण हो जाएंगे। कलेक्टर ने इस संबंध में मंदिर समिति के प्रशासक एवं इन अधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन
उन्होंने दर्शनार्थियों के लिए अधिक से अधिक सुविधाओं को विकसित करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मधु नायक, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री सुनील शर्मा और अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
