फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: CM will inaugurate the incomplete construction work of Mahakal Phase 2 on October 5.

Ujjain: आचार संहिता लगने की हड़बड़ाहट, महाकाल फेस 2 के अधूरे निर्माण कार्य का लोकार्पण 5 अक्तूबर को करेंगे CM

Sun, 01 Oct 2023 01:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Oct 2023 01:55 PM IST
सार

Ujjain News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उज्जैन आने का प्रस्तावित कार्यक्रम 5 अक्तूबर का है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, नगर निगम कमिशनर रोशन कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों ने महाकाल मंदिर के आसपास स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया।

विज्ञापन
Ujjain:  CM will inaugurate the incomplete construction work of Mahakal Phase 2 on October 5.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 अक्तूबर को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचेंगे। यहां पर सीएम महाकाल फेस-2 के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। जिसके लिए कार्यक्रम तय हो चुका है। जिसमें भव्य आतिशबाजी के साथ ही लोक कलाकारों के दल सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। लेकिन बताया जा रहा है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे फेज-2 के निर्माण कार्य अभी आधे अधूरे ही हैं लेकिन आचार संहिता लगने की हड़बड़ाहट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन कार्यों का लोकार्पण कर इन्हें जनता को सौंपना चाहते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कलेक्टर व अधिकारियों ने निर्माण कार्यों का अवलोकन भी शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


इन कामों के लोकार्पण की तैयारी
प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि लोकार्पण कार्यक्रम शाम को होगा। फेस-2 के कार्य में महाकाल परिसर में आने वाले बेगमबाग वाले मार्ग को अब नीलकंठ मार्ग के नाम से लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ हॉकर्स जोन, 500 वाहनों की पार्किंग भी रहेगी। इसके बाद अन्नक्षेत्र का लोकार्पण होगा। लोकार्पण का तीसरा हिस्सा क्रास रूद्रसागर है जिसे आर-22 कहते हैं। पूरे मार्ग को बनाकर सजाया गया है। चौथा पार्ट अनुभूति वन है। जिसमें महाराजवाड़ा के साथ फैसेलिटी दी गई है। श्रद्धालु यहां रिलेक्स कर सकते हैं। पांचवा पार्ट शिखर दर्शन का है। शिखर दर्शन मंदिर के पीछे बनाया जा रहा है। पब्लिक गेदरिंग शिखर दर्शन की छत पर होगी। यहीं, पर मुख्य कार्यक्रम की योजना है। यहां पर आतिशबाजी भी की जाएगी। करीब 2 से 2.30 घंटे तक कार्यक्रम चलेगा। दो किलोमीटर के मार्ग पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। इस बार लोकल कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी।
विज्ञापन


कई स्थानों के नाम बदलने की चल रही तैयारी
महाकाल मंदिर फेस टू के कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में मंदिर के कई स्थान का होगा नामकरण और कुछ का बदला जाएगा। बेगमबाग मार्ग से महाकाल लोक की ओर जाने वाला मार्ग अब नीलकंठ मार्ग, हरसिद्धि से बड़े गणेश तक का मार्ग शक्ति पथ, महाकाल मंदिर के टनल का नाम अमरनाथ गुफा होगा, बड़े गणेश से चार नंबर गेट तक का मार्ग सिद्धि विनायक मार्ग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने देखी निर्माण कार्यों की स्थिति
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उज्जैन आने का प्रस्तावित कार्यक्रम 5 अक्तूबर का है। प्रशासन के पास प्रस्तावित कार्यक्रम की सूचना आने के बाद कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, नगर निगम कमिशनर रोशन कुमार सिंह, एडीएम अनुकूल जैन, महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल व अन्य अधिकारियों ने महाकाल मंदिर के आसपास स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया। जो निर्माण कार्य पूर्णता की ओर हैं, उन्हें दो-तीन दिन में ही पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिससे मुख्यमंत्री द्वारा कार्यों का लोकार्पण भी कराया जा सके। जो काम पूर्णता की ओर हैं। वहां पर साज-सज्जा का काम भी शुरू हो जाएगा।


15 दिन में दूसरी बार मुख्यमंत्री का उज्जैन दौरा
गौरतलब है कि इसके पहले 22 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज ने उज्जैन आकर विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण करने के साथ ही नए होने वाले कार्यों का भूमिपूजन भी किया था। मुख्यमंत्री का 15 दिन में दूसरी बार दौरा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed