फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: CM Shivraj attend the beneficiary conference in Nagda today gift development works, will do road show

Ujjain: आज नागदा में हितग्राही सम्मेलन में शामिल होंगे CM शिवराज, विकास कार्यों की देंगे सौगात, रोड शो करेंगे

Thu, 20 Jul 2023 09:03 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 09:03 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एयर स्ट्रीप से लेकर मुक्तेश्वर महादेव मन्दिर तक रोड शो करेंगे। इसके बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे। रोड शो का शुभारम्भ बिरला ग्राम हेलीपेड से शुरू होकर मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर खत्म होगा।

विज्ञापन
Ujjain: CM Shivraj attend the beneficiary conference in Nagda today gift development works, will do road show
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (गुरुवार) को उज्जैन जिले के नागदा में विकास पर्व एवं हितग्राही सम्मेलन में शामिल होने पहुचेंगे। मुक्तेश्वर महादेव परिसर में इस आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मुख्यमंत्री चौहान एयर स्ट्रीप से लेकर मुक्तेश्वर महादेव मन्दिर तक रोड शो करेंगे एवं इसके बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे। रोड शो का शुभारम्भ बिरला ग्राम हेलीपेड से शुरू होगा। न्यू ओवर ब्रिज, जन्मेजय मार्ग, पुराना बस स्टैण्ड, जवाहर मार्ग, कन्या शाला चौराहा, महात्मा गांधी रोड, मंडी थाना चौराहा, चंबल मार्ग, कालका माता मन्दिर बायपास रोड होते हुए मुक्तेश्वर महादेव मन्दिर पर खत्म होगा। इसके बाद विकास पर्व, हितग्राही सम्मेलन मुक्तेश्वर महादेव मन्दिर सभा स्थल पर होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्षेत्र के विकास के लिये 261.14 करोड़ के 184 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसमें 86 कार्यों का जिनकी लागत 168.52 करोड़ रुपये है, का भूमिपूजन किया जायेगा जबकि 98 निर्माण कार्य, जिनकी लागत 92.62 करोड़ रुपये है, का लोकार्पण किया जायेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान नागदा शहर में रोड-शो कर आमजन से भी मिलेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर से 2:45 बजे पर पहुंचेंगे 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:50 पर भोपाल से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे तथा दोपहर 2:45 बजे नागदा पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेकर वे अपराहन 5:45 पर हेलीकॉप्टर से इंदौर के लिए रवाना होंगे। 

नागदा को जिला बनाने की कर सकते हैं घोषणा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नागदा में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे, जिससे नागदा के विकास में अब और पंख लग जाएंगे। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आज आमसभा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नागदा को जिला बनाने की घोषणा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed