फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain : Chief Minister Dr. Mohan Yadav will come to Ujjain today to inaugurate Maa Shipra Tirtha Parikrama

Ujjain News: मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ करने आज उज्जैन आएंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Sat, 15 Jun 2024 07:47 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 15 Jun 2024 07:47 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दो दिवसीय दौरे पर उज्जैन आ रहे हैं। वे यहां कई धार्मिक समेत अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

विज्ञापन
ujjain : Chief Minister Dr. Mohan Yadav will come to Ujjain today to inaugurate Maa Shipra Tirtha Parikrama
माँ शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ करने कल उज्जैन आएंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शनिवार को धार्मिक नगरी उज्जैन आएंगे। जहां, वे कई धार्मिक समेत अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव के उज्जैन आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ.यादव सुबह 8 बजे उज्जैन आएंगे और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पुलिस लाइन स्थित तालाब के गहरीकरण कार्य में शामिल होंगे। सुबह नौ बजे रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा में सहभागिता करेंगे। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम के पास खुले इंडियन कॉफी हाउस का शुभारम्भ करेंगे। भैरवगढ़ स्थित खुली जेल का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा ग्राम ढेंडिया में शनि मंदिर के समीप आयोजित कार्यक्रम में कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना का भूमिपूजन और अन्य विभागों के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण भी किया जाएगा। यहां वे जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।। रविवार 16 जून सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री डॉ.यादव पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर आगमन कर पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारम्भ करेंगे। शाम 4.30 बजे कपिला गौशाला रत्नाखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री डॉ यादव रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के श्रद्धालुओं के साथ मां शिप्रा को चुनरी अर्पण कर पंचामृत अभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामघाट पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा मध्य प्रदेश की नदियों और जल संरचनाओं के संरक्षण, संवर्धन को समर्पित जलाभिषेक अभियान का जनप्रतिनिधियों और प्रदेशवासियों को संकल्प दिलाया जाएगा। मध्य प्रदेश में पहली बार सेटेलाइट मेपिंग के साथ उज्जैन की नदियों की समग्र जानकारी पर आधारित ग्रंथ, शिप्रा अमृत संभवा, सदानीरा, शिप्रा तीर्थ परिक्रमा पुस्तकों और सदानीरा अंबुनी ऑडियो-वीडियो सीडी का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में जल संबंधी जनपदीय गीतों का गायन किया जाएगा जो निमाड़ी, बुंदेली, बघेली और अन्य बोलियों पर केंद्रित होंगे। इसके पश्चात पार्श्व गायिका ऋचा शर्मा और उनके दल द्वारा भजन प्रस्तुति दी जाएगी।

कलेक्टर एसपी ने तैयारियों का किया निरीक्षण
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने उक्त आयोजनों की तैयारियों का शुक्रवार को निरीक्षण किया था। प्रशासन द्वारा मिनट टू मिनट कार्यक्रम का ड्रायरन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कार्यक्रम पूर्ण गरिमामय पूर्ण रूप से आयोजित किए जाए।

 

माँ शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ करने कल उज्जैन आएंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

 

माँ शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ करने कल उज्जैन आएंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

 

दो दिवसीय आयोजन, घाटों का किया सौंदर्यकरण 
बता दें कि सरकार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 16 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। आज 15 जनू से क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का आयोजन भी होना है जो कल 16 जून तक चलेगा। निगम आयुक्त आशीष पाठक ने बताया कि क्षिप्रा नदी के घाटों के साथ ही परिक्रमा मार्ग में आने वाले सभी घाटों का सौंदर्यकरण कराया गया है। साज सजावट और सफाई व्यवस्था का कार्य नगर निगम द्वारा किया गया है। साथ ही रामघाट दत्त अखाड़ा क्षेत्र में दीवारों, सीढ़ियों पर सुंदर चित्रकारी करते हुए घाटों का कायाकल्प करने का कार्य किया गया है। अन्य घाटों पर सफाई करवाई गई है। 

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दो दिवसीय दौरे पर उज्जैन आ रहे हैं। वे यहां कई धार्मिक समेत अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed