फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Chief Justice Malimath visited Lord Mahakaleshwar, collector honored in Nandi Hall

Ujjain: मुख्य न्यायाधीश मलिमथ ने किए महाकालेश्वर भगवान के दर्शन, कलेक्टर ने किया नंदी हॉल में सम्मान

Mon, 21 Aug 2023 09:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Aug 2023 09:24 PM IST
सार

मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमथ ने सोमवार को सपरिवार अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने माननीय मलिमथ का दुपट्टा, प्रसाद एवं श्री महाकालेश्वर भगवान का चित्र देकर सम्मान किया। 

विज्ञापन
Ujjain: Chief Justice Malimath visited Lord Mahakaleshwar, collector honored in Nandi Hall
मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमथ ने सोमवार को सपरिवार महाकाल दर्शन किए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश जबलपुर के माननीय मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमथ ने सोमवार को सपरिवार अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। उन्होंने श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के नियमों का पालन करते हुए नंदी हॉल से ही बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। यह पूजन पुजारी पं. आशीष शर्मा ने सम्पन्न करवाया।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने माननीय मलिमथ का दुपट्टा, प्रसाद एवं श्री महाकालेश्वर भगवान का चित्र देकर सम्मान किया। 
विज्ञापन


डीजीपी भी पहुंचे बाबा महाकाल का दर्शन करने
अतिरिक्त भोपाल डीजीपी सुधीर सक्सेना ने भी श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान वे नंदी हॉल में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। कलेक्टर एवं अध्यक्ष कुमार पुरुषोत्तम ने श्री महाकाल से प्रबंध समिति की ओर से उनका बाबा महाकाल की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed