फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Car fell into Shipra river while trying to save a puppy, 4 people saved their lives by breaking glass

Ujjain: कुत्ते के बच्चे को बचाने में शिप्रा नदी मे गिरी कार, कांच तोड़कर चार लोगों की बचाई जान

Fri, 12 Jan 2024 10:51 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 12 Jan 2024 10:51 PM IST
सार

उज्जैन में एक कार शिप्रा नदी में गिर गई। कार में सवार चार लोगों को राहगीरों ने कांच तोड़कर बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कुत्ते के बच्चे को बचाने में कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी थी। 

विज्ञापन
Ujjain: Car fell into Shipra river while trying to save a puppy, 4 people saved their lives by breaking glass
शिप्रा नदी में गिरी कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन की शिप्रा नदी मे शुक्रवार शाम को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। घटना मंगलनाथ मंदिर के पास छोटे पुल की बताई जा रही है। कार में सवार चारों यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि मामूली चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी आनंद यादव ने बताया कि कार क्रमांक एमपी 09 सीएस 3652 भैरवगढ़ क्षेत्र से मंगलनाथ मंदिर की ओर आ रही थी, तभी छोटे पुल पर कुत्ते का एक बच्चा आ गया। जिसे बचाने के कारण कार अनियंत्रित होकर गिरी है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारी आनंद तिवारी ने बताया कि एक युवक द्वारा कार के कांच तोड़कर रेस्क्यू कर चारों यात्रियों को बचा लिया गया और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। मामले मे थाना चिमनगंज मंडी पुलिस जांच कर रही है। इस घटना में सभी लोगों को सामान्य चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed