{"_id":"64e5c186f501425235020e59","slug":"ujjain-car-caught-fire-on-harifatak-overbridge-devotees-got-down-from-car-as-soon-as-foul-smell-came-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: हरिफाटक ओवरब्रिज पर कार में लगी आग, दुर्गंध आते ही कार से उतरे श्रद्धालु, हो सकता था बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: हरिफाटक ओवरब्रिज पर कार में लगी आग, दुर्गंध आते ही कार से उतरे श्रद्धालु, हो सकता था बड़ा हादसा
Wed, 23 Aug 2023 01:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:51 PM IST
सार
उज्जैन में बुधवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार में अचानक आग लग गई। श्रद्धालु कुछ जलने की दुर्गंध से जैसे ही कार से नीचे उतरे वैसे ही आग और बढ़ गई। देखते ही देखते पूरी कर जल गई।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन में महाकाल लोक से महज 500 की दूरी पर हरिफाटक ब्रिज पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। इंदौर निवासी सुनील यादव दिल्ली से आये तीन मेहमानों और अपने बेटे को लेकर महाकाल मंदिर दर्शन के लिए अपनी स्विफ्ट कार से उज्जैन पहुंचे थे। वे मंदिर से कुछ ही दुरी पर थे कि ब्रिज पर उन्हें कार में से कुछ जलने की बदबू आई। उन्होंने बोनट खोलकर देखा तो उसमे आग लग रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने सभी को कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग कुछ ही पलों में विकराल हो गई और पूरी कार को अपने चपेट में ले लिया। आग के कारण कार जलकर ख़ाक हो गई। गनीमत यह रही की पांचो श्रद्धालु सुरक्षित हैं। सुनील ने बताया कि 2021 में सेकेण्ड हैंड कार ली थी। दिल्ली से आये मेहमानों और बेटे को लेकर उज्जैन पहुंचा था इस बीच हादसा हो गया।
विज्ञापन
आग थी विकराल, बुलाना पड़ी फायर ब्रिगेड
ट्रैफिक पुलिस रवि शर्मा ने बताया कि कार में लगी आग काफी विकराल थी। इसके कारण तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई थी। जिन्होंने लगभग 15 मिनट के प्रयास के बाद इस आग पर काबू पाया। आगजनी के दौरान कुछ ऐसी स्थिति हो गई थी कि ट्रैफिक पुलिस को हरिफाटक ओवरब्रिज पर आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन
