फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Bloodshed for water, weapons fired between two sides in Ujjain, half a dozen people injured

Ujjain: पानी के लिए खून बहाने की नौबत, उज्जैन में दो पक्षों के बीच चले हथियार, आधा दर्जन लोग घायल

Mon, 24 Apr 2023 03:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 03:54 PM IST
सार

उज्जैन के महाकाल थाने के कोट मोहल्ला क्षेत्र में दो पक्षों के बीच पानी भरने की बात को लेकर कहासुनी से शुरू हुआ विवाद लट्ठ और हथियारों के हमले तक पहुंच गया। इसमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Ujjain: Bloodshed for water, weapons fired between two sides in Ujjain, half a dozen people injured
उज्जैन में पानी भरने की बात पर दो पक्ष भिड़ गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभी तो गर्मी ने दस्तक ही दी है और उज्जैन में पानी के लिए विवाद होना भी शुरू हो चुके हैं। महाकाल थाने के कोट मोहल्ला क्षेत्र में दो पक्षों के बीच पानी भरने की बात को लेकर कहासुनी से शुरू हुआ विवाद लट्ठ और हथियारों के हमले तक पहुंच गया। इसमें लगभग आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। इस घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज करते हुए पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि कोट मोहल्ला क्षेत्र की गली नंबर 4 में रहने वाले फैयाज मोहम्मद पिता मोइनुद्दीन सिद्दीकी और गली नंबर 5 में रहने वाले रियाज पिता बाबू खान (62) के बीच सरकारी बोरिंग से पानी भरने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसमें दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बड़ा कि देखते ही देखते दोनों पक्षों में लट्ठ और लोहे के सित्तूर से हमला हो गया। लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। महाकाल थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि इस मामले मे दोनों पक्षों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 323, 324, 294, 506, 34 में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


बोरिंग का वॉल बंद करने पर हुआ विवाद
इस घटनाक्रम के बारे में महाकाल थाना पुलिस तो ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं हैं, लेकिन अस्पताल में अपने परिजनों का इलाज करवा रहे रियाज ने बताया कि वह और उनका परिवार सरकारी बोरिंग से पानी भर रहा था तभी यहां फैयाज पहुंचा और उसने यह कहते हुए सरकारी बोरिंग का वॉल बंद कर दिया था कि तुम सुबह से पानी भर रहे हो। अब हमारी बारी है। रियाज के परिवार के लोगों ने जब इस बात पर विरोध जताया तो फैयाज लट्ठ और लोहे के सित्तूर लेकर विवाद करने लगा और उसने रियाज के नवासे फरदीन, भांजे अमीर, बेटे अकरम, भांजी गुलनाज, बहन शमशाद के साथ ही अन्य लोगों को हमला कर चोट पहुंचाई है। रियाज ने जहां फैयाज और उसके परिवार के लोगों पर यह हमला करने का आरोप लगाया है, वहीं फैयाज ने भी इस मामले में रियाज और उसके परिवार को दोषी बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कल से ही हुई है एक दिन छोड़कर जल प्रदाय की शुरुआत
बता दें कि गंभीर डैम में लगातार पानी कम होने पर नगर निगम के जिम्मेदारों ने कुछ दिनों पूर्व यहां का निरीक्षण किया था और 23 अप्रैल से ही एक दिन छोड़कर जल प्रदाय करने की शुरुआत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed