फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: BJP State President VD Sharma came to see Baba Mahakal, said this about Sam Pitroda

Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सैम पित्रोदा को लेकर कही ये बात

Thu, 09 May 2024 09:38 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 May 2024 09:38 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Ujjain: BJP State President VD Sharma came to see Baba Mahakal, said this about Sam Pitroda
महाकाल के दर्शन करने पहुंचे वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा गुरुवार को उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह की चौखट पर मत्था टेका। नंदीहॉल में बैठकर आपने शिव आराधना की। उन्होंने बाबा महाकाल से देश और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सैम पित्रोदा ने जो बयान दिया है, वह भारत की संप्रभुता पर गहरी चोट है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार झूठ बोल रहे हैं, जो उनके चरित्र को उजागर कर रहा है। इस लोकसभा चुनाव में देश की जनता सैम पित्रोदा, कांग्रेस और राहुल गांधी को गहराई से जवाब देगी। 
विज्ञापन


महाकाल के दर्शन करने को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि वे भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेने आए हैं। चुनावी समय चल रहा है बाबा महाकाल के आशीर्वाद से उन्हें जनता का और पीएम नरेंद्र मोदी को बाबा महाकाल का आशीर्वाद मिल रहा है, इसलिए वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed