फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Bapu release innocent women came out in support of Asaram on Women's Day

Ujjain News: बापू निर्दोष रिहा करो, महिला दिवस पर आसाराम के समर्थन में उतरी महिलाएं, रैली निकाल किया प्रदर्शन

Sat, 08 Mar 2025 10:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 10:36 PM IST
सार

Asaram News: उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, महिला दिवस के मौके पर महिला उत्थान समिति ने रैली भी निकाली। इस रैली को महिला दिवस के नाम पर निकला गया था। लेकिन रैली को देख ऐसा लग रहा था कि ये आसाराम बापू के समर्थन में निकाली जा रही है।

विज्ञापन
Ujjain Bapu release innocent women came out in support of Asaram on Women's Day
आसाराम के समर्थन में रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैसे तो आज महिलाओं के सम्मान का दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। लेकिन आज शाम उज्जैन शहर में निकली एक रैली को देखकर शहरवासी आश्चर्यचकित रह गए। क्योंकि इस रैली में महिलाओं के सम्मान की बजाय सिर्फ और सिर्फ आसाराम-आसाराम और आसाराम ही नजर आ रहे थे।

विज्ञापन


रैली के एक आगे-आगे महिलाएं अपने हाथों में तख्तियां लेकर आसाराम बापू निर्दोष है, बापू को झूठे केस में फंसाया। उन्हें जल्द से जल्द रिहा करो, जैसी मांग करती दिखाई दे रही थी। वहीं, रैली के साथ चल रहे गाड़ियों के लंबे काफिले के ऊपर देवी देवताओं के फोटो के साथ आसाराम बापू के बड़े-बड़े फोटो और फ्लैक्स लगाए गए थे। इस रैली की एक विशेषता यह भी थी कि इसमें उन सभी कार्यों को बताने का प्रयास किया गया था, जो कि आसाराम बापू अब तक अपने आश्रम से चलाते रहे हैं।
विज्ञापन


यह रैली नारी तू नारायणी का संदेश देते हुए आसाराम बापू द्वारा प्रेरित महिला उत्थान मंडल द्वारा संस्कृति रक्षा यात्रा के रूप में निकाली गयी थी। जो कि चामुंडा माता मंदिर से शुरू होकर फ्रीगंज होते हुए दशहरा मैदान पर समाप्त हुई। बैनर, तख्तियों व झांकियों के साथ निकाली गई इस यात्रा में बड़ी भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। लेकिन यात्रा में शामिल महिलाओं को वैसे तो महिला दिवस ओर उनके उत्थान पर बात करनी चाहिए थी। लेकिन इस यात्रा में शामिल महिलाओं ने निर्दोष संतों पर हो रहे षड्यंत्र की भर्त्सना करते हुए महिला आसाराम बापू की रिहाई, उन्हें झूठे केस में फंसाने जैसी बात कही और यात्रा के अंत में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
आसाराम बापू के इन कार्यों का हुआ प्रचार-प्रसार

यात्रा के दौरान मातृ-पितृ पूजन दिवस, तुलसी पूजन दिवस, वसुधैव कुटुम्बकम व सर्वेभवन्तु सुखिन:, असतोमा सद्गमयं जैसी लुप्त हो रही परम्पराओं को पुन: आरम्भ करने के साथ भारतीय संस्कृति के उच्च आदर्शों को पुनर्जीवित करने महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु महिला योग साधना शिविर, गर्भपात रोको अभियान, दिव्य शिशु गर्भ संस्कार, तेजस्विनी भव अभियान, आध्यात्मिक जागरण, नि:शुल्क चिकित्सा सेवा,चल चिकित्सा सेवा मातृ-पितृ पूजन दिवस, कैदी उत्थान कार्यक्रम, घर-घर तुलसी लगाओ अभियान, गौ-संवर्धन व हर अमावस्या पर गरीबों में भंडारे, दीपावली पर दरिद्रनारायण सेवा आदि समाजोत्थान के उन सभी कार्यो का प्रचार किया गया, जो आशाराम बापू के द्वारा चलाए जाते हैं। 

व्हील चेयर पर दिखाई दिए थे आसाराम 
सुप्रीम कोर्ट ने सात जनवरी को आसाराम बापू को 31 मार्च तक सशर्त जमानत दी थी और कोर्ट ने यह भी आदेश दिए थे कि इस दौरान उन्हें अपने अनुयायियों से मिलने की सख्त मनाही है। जमानत के दौरान वह न तो प्रवचन दे सकते हैं और न ही किसी से मुलाकात कर सकते हैं। लेकिन आसाराम बापू ने इन शर्तों को नहीं माना।


यही कारण है कि कुछ दिनों पहले इंदौर के आश्रम में उनका प्रवचन देते और अनुयायियों से मिलते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद वह अचानक इंदौर से गायब हो गया था। इंदौर से गायब होने के बाद आसाराम बापू के दूसरे आश्रमों पर जाने के कयास लगाया जा रहे थे। लेकिन वे उपचार के लिए उज्जैन के आगर रोड स्थित शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेदिक अस्पताल में व्हील चेयर पर नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed