{"_id":"6619fe688c020216f30c0a88","slug":"ujjain-baba-mahakal-attractively-dressed-in-bhasmarti-wearing-hemp-make-up-and-mund-mala-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baba Mahakal: भस्मारती में आकर्षक रूप से सजे महाकाल, भांग का श्रृंगार और मुंड माला पहनकर दिए भक्तों को दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baba Mahakal: भस्मारती में आकर्षक रूप से सजे महाकाल, भांग का श्रृंगार और मुंड माला पहनकर दिए भक्तों को दर्शन
Sat, 13 Apr 2024 09:09 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 13 Apr 2024 09:09 AM IST
सार
भस्मारती में शनिवार के दिन बाबा महाकाल को आकर्षक रूप से सजाया गया। इस दौरान बाबा महाकाल भांग का श्रृंगार और मुंड माला पहनकर भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन
बाबा महाकाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी और शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।
विज्ञापन
कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और रुद्राक्ष व पुष्पों की माला धारण करवाई गई। आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज शनिवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल का भांग व मुंड माला से श्रृंगार किया गया था। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई और भोग भी लगाया गया।
विज्ञापन
महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
