फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: ASHA workers will come out on the streets in support of their demands

Ujjain: आशा कार्यकर्ताएं अपनी मांगों के समर्थन में उतरेंगी सड़कों पर, रैली-धरना कर सीएम के नाम देंगी ज्ञापन

Sun, 05 Mar 2023 08:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 08:20 PM IST
सार

उज्जैन में 13 मार्च को आशा कार्यकर्ताएं एक रैली निकालेंगी, तीन घंटे तक धरना देने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगी। 

विज्ञापन
Ujjain: ASHA workers will come out on the streets in support of their demands
उज्जैन में आशा कार्यकर्ताएं धरना देने की तैयारी कर रही हैं. - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश की आशा कार्यकर्ताएं अपनी मांगों के समर्थन में सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही हैं। उज्जैन में 13 मार्च को आशा कार्यकर्ताएं एक रैली निकालेंगी, तीन घंटे तक धरना देने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगी। 
विज्ञापन


आशा एवं सहयोगिनी कार्यकर्ता महासंघ की प्रदेश महामंत्री और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुमन आंजना ने बताया कि आशा कार्यकर्ता और आशा सुपरवाइजर वर्कर्स को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। वेतनमान बढ़ाने के साथ हमें ईपीएफ और ईएसआई का लाभ देने, आशा कार्यकर्ता और आशा सुपरवाइजर वर्कर्स को न्यूनतम वेतन के दायरे में लाया जाए। 10 लाख का बीमा करने, योग्यता के अनुसार पर्यवेक्षक बनाने, एएनएम पद पर पदोन्नत किए जाने, रिटायरमेंट बेनिफिट के साथ एकमुश्त 5 लाख रुपये दिए जाने के साथ ही वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा किए गए वादे को पूरा करने जैसी मांगें की जा रही हैं।
विज्ञापन


13 मार्च 2023 को जिले भर में एक दिवसीय हड़ताल की जा रही है। इसमें उज्जैन जिले की 2000 आशा कार्यकर्ता और सुपरवाइजर शामिल होंगे आपने बताया कि 13 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन पूरे प्रदेशभर में होगा। उज्जैन में चामुंडा माता चौराहा से 13 मार्च को एक रैली निकलेगी जो कि शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई कोठी पहुंचेगी जहां सुबह 11 से 3 बजे तक धरना दिया जाएगा जिसके बाद मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed