{"_id":"61449b6e624ba90f18210db8","slug":"ujjain-arrangements-for-mahakal-darshan-will-be-hi-tech-sensor-barricades-will-be-set-up-like-delhi-metro-station-will-be-opened-with-tokens","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: महाकाल दर्शन की व्यवस्थाएं हाईटेक होंगी, दिल्ली मेट्रो स्टेशन की तरह लगेंगे सेंसर बैरिकेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: महाकाल दर्शन की व्यवस्थाएं हाईटेक होंगी, दिल्ली मेट्रो स्टेशन की तरह लगेंगे सेंसर बैरिकेड
Fri, 17 Sep 2021 07:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:13 PM IST
सार
Sensor barricading in Mahakal Temple : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन की व्यवस्थाएं अत्याधुनिक होने जा रही हैं। शुरुआत वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए गेट नंबर चार व पांच से होगी।
विज्ञापन
महाकालेश्वर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर में अब दर्शन की व्यवस्थाओं को हाईटेक किया जा रहा है। दरअसल उज्जैन स्मार्ट सिटी बन रहा है। उसके तहत महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं को भी अत्याधुनिक किया जा रहा है। मंदिर में दिल्ली के मेट्रो रेलवे स्टेशन की तर्ज पर सेंसर बैरिकेड व टोकन मशीनें लगाई जाएंगी। टोकन दिखाने पर ही गेट खुलेंगे।
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की हाईटेक दर्शन व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को मेट्रो स्टेशन जैसे गेट से गुजरना होगा। वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के गेट क्रमांक चार और पांच पर मेट्रो स्टेशन की तरह सेंसर बैरिकेडिंग के साथ टोकन मशीन लगाई जाएगी। धीरे-धीरे मंदिर के सभी द्वार पर इसी तरह के सेंसर बैरिकेड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
टोकन से खुलेंगे सेंसर बैरिकेड
महाकाल मंदिर में देश भर से आने वाले वीआईपी श्रद्धालुओं को अब यह टोकन महाकाल मंदिर प्रबंध समिति देगी। श्रद्धालु जैसे ही सेंसर गेट पर पहुंचकर टोकन मशीन में डालेंगे वैसे ही ऑटोमेटिक बैरिकेड खुल जाएंगे और श्रद्धालु आसानी से मंदिर के अंदर प्रवेश कर लेंगे।
विज्ञापन
100 रुपये शुल्क देकर प्रवेश
अभी वीआईपी श्रद्धालुओं को मंदिर के गेट क्रमांक चार और पांच पर 100 रुपये शुल्क लेकर प्रवेश दिया जाता है। इस व्यवस्था में कई ऐसे श्रद्धालु भी प्रवेश कर जाते हैं जो सुरक्षा प्रोटोकॉल के दायरे में नहीं आते हैं। सेंसर बैरिकेड लगने पर जिन श्रद्धालुओं के पास टोकन नहीं होंगे, वो अंदर नहीं घुस पाएंगे।
