फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Army soldier died in an accident on Nagda-Unhel road, singles unit team of army gave guard of honor

Ujjain: नागदा-उन्हेल रोड पर हुए हादसे में सेना के जवान की मौत, सेना की सिग्नल यूनिट टीम ने दिया गॉर्ड ऑफ ऑनर

Sun, 20 Aug 2023 04:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Aug 2023 04:28 PM IST
सार

राजस्थान राइफल्स में हवलदार भेरूसिंह छुट्टी पर नागदा आए थे। वापसी के लिए रिजर्वेशन कराने इंदौर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी बाइक को अज्ञात वाहन टक्कर मार गया, जिससे उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Ujjain: Army soldier died in an accident on Nagda-Unhel road, singles unit team of army gave guard of honor
उज्जैन जिले में हुए सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन जिले के नागदा-उन्हेल रोड पर शुक्रवार रात को हुए सड़क हादसे में सेना का जवान और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उज्जैन ले जाते समय सैनिक की मौत हो गई, साथी का इलाज चल रहा है। रविवार सुबह मृतक सैनिक का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। महू से पहुंची सेना की सिग्नल यूनिट की टीम ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन


बिरलाग्राम एफ ब्लॉक निवासी भेरूसिंह पिता शैतानसिंह शेखावत सेना की राजस्थान राइफल्स में हवलदार था। वर्तमान में विशाखापट्टनम में पोस्टिंग थी। भेरूसिंह छुट्टी पर नागदा आए थे। शनिवार को उन्हें ड्यूटी के लिए रवाना होना था। इसके लिए वे अपने साथी सूरज पवासिया के साथ वापसी का रिजर्वेशन कराने बाइक से इंदौर निकले थे। नागदा व उन्हेल के बीच उनकी बाइक को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भेरूसिंह व उनका साथी सूरज गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया यहां से उन्हें उज्जैन रैफर कर दिया गया। मगर रास्ते में भेरूसिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि इनका साथी सूरज उज्जैन में उपचाररत हैं। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक भाग गया। 
विज्ञापन


दिवंगत सैनिक भेरूसिंह के पिता शैतानसिंह बंद हो चुकी बीसीआई फैक्ट्री में श्रमिक रह चुके हैं। परिवार में पिता के अलावा पत्नी मीनाक्षी, बेटी खुशी (10), बेटा मोहितसिंह शेखावत (8) हैं। मां का निधन हो चुका है। भेरूसिंह परिवार के इकलौते बेटे थे। आज उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed