फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   ujjain administration promptly working to complete 2nd phase of Mahakal Lok project by june 2023

Ujjain Mahakal: महाकाल लोक के दूसरे चरण को जल्द पूरा करने में जुटा प्रशासन, कलेक्टर ने कार्यों की समीक्षा की

Sat, 14 Jan 2023 04:23 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 14 Jan 2023 04:23 PM IST
सार

उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में श्री महाकाल महालोक के द्वितीय चरण के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शिखर दर्शन, छोटे रूद्र सागर का जीर्णोद्धार, नीलकंठ वन, महाराजवाड़ा परिसर का विकास आदि कार्य 30 जून तक पूरे करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
ujjain administration promptly working to complete 2nd phase of Mahakal Lok project by june 2023
उज्जैन महाकाल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में श्री महाकाल महालोक के द्वितीय चरण को पूरा करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। कलेक्टर आशीष सिंह ने द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों की जानकारी ली और निर्देश दिया कि महाराजवाड़ा परिसर का उन्नयन, नीलकंठ वन मार्ग और महाराजवाड़ा बेसमेंट पार्किंग का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने रूद्रसागर के पानी की गुणवत्ता की जांच अलग-अलग स्थान पर कर छोटा रूद्र सागर के पास बने विद्युत ग्रिड को अन्य जगह स्थानांतरित करने की कार्य योजना का काम भी जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


30 जून तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य
कलेक्टर ने छोटा रूद्र सागर क्षेत्र में वीआईपी पार्किंग बनाने व पार्किंग के साथ लॉकर, शू स्टैंड व शौचालय की सुविधा विकसित करने के लिए कहा है। बड़े रूद्र सागर में बनने वाले पैदल ब्रिज मानसरोवर भवन के सामने उतरेगा। इस लैंडिंग स्थान पर पुल की चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में बताया गया कि शिखर दर्शन, छोटे रूद्र सागर का जीर्णोद्धार, नीलकंठ वन, महाराजवाड़ा परिसर का विकास आदि कार्य 30 जून तक पूरे हो जाएंगे। कलेक्टर ने मेघदूत पार्किंग क्षेत्र का विकास महाशिवरात्रि के पूर्व करने के लिए कहा है। इसी तरह त्रिवेणी संग्रहालय से हरसिद्धि तक के मार्ग को भी शिवरात्रि तक शुरू करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


लंबित भुगतानों को समय-सीमा में किया जाए
कलेक्टर आशीष सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों के लंबित भुगतानों को समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह एवं स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि भुगतान के बिल प्रस्तुत करने के एक सप्ताह के अंदर इनका निराकरण करना सुनिश्चित किया जाए।


सिर्फ रात में होगा लाइट एंड साउंड शो
पानी पर होने वाले लाइट एंड साउंड शो सिर्फ रात में होगा। इसे देखने के लिए श्रद्धालु यहां रुकेंगे और तड़के भस्म आरती में शामिल होंगे। रूद्र सागर पर जो ब्रिज बनेगा वह भी अत्यधिक खूबसूरत होगा। ब्रिज पर भी आकर्षक लाइट लगाई जाएगी।

778.86 करोड़ से हो रहा निर्माण
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने त्रिवेणी संग्रहालय के बैठक कक्ष में कुछ दिनों पूर्व बताया था कि 778.86 करोड़ रुपये की लागत से श्री महाकाल महालोक के द्वितीय चरण तैयार किया जाएगा। सीएम ने कहा था कि भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर के आंतरिक परिसर को दिव्य स्वरूप प्रदान किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed