फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain administration gears up preperation for Mahashivratri at Mahakal

Ujjain: महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन सहज हो, इसकी तैयारियों में जुटा प्रशासन

Thu, 19 Jan 2023 10:55 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 19 Jan 2023 10:55 AM IST
सार

उज्जैन में महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई है। महाकाल मंदिर के दर्शन सुगम हो सके, इसके लिए कलेक्टर और अन्य प्रशासनिक अधिकारी ने महाकाल मंदिर एवं आसपास का दौरा किया। 

विज्ञापन
Ujjain administration gears up preperation for Mahashivratri at Mahakal
उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह महाकाल लोक का भ्रमण करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर्व 18 फरवरी को है। इसे देखते हुए उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर मंदिर में सुगम दर्शन की व्यवस्थाओं की तैयारी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन और श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन

बुधवार को कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने अधिकारियों के साथ त्रिवेणी संग्रहालय की पार्किंग से लेकर चारधाम पार्किंग, नृसिंह घाट क्षेत्र, हरसिद्धि चौराहा, महाकाल लोक का भ्रमण कर व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेरिकेड तैयार करने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री गणेश पटेल को चारधाम पार्किंग एवं त्रिवेणी संग्रहालय से लेकर श्री महाकालेश्वर मंदिर तक के लिए विभिन्न स्थानों पर लगने वाले बैरिकेड्स तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा है कि दर्शन के लिए तीन कतारें बनाएं। इस हिसाब से ही बैरिकेड की आवश्यकता का आकलन किया जाए।

फोरलेन सड़क का निरीक्षण
कलेक्टर ने त्रिवेणी संग्रहालय से चारधाम मंदिर के बीच बन रही स्मार्ट सिटी की फोरलेन सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य महाशिवरात्रि के पूर्व पूर्ण कर लिया जाए। मार्ग का उपयोग इस बार महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं के लिए किया जाएगा। कलेक्टर ने इसके बाद चारधाम पार्किंग एवं नूतन स्कूल के पीछे गौंड बस्ती वाली लाइन से नृसिंह घाट को जोड़ने वाले मार्ग का भी निरीक्षण किया तथा नृसिंह घाट वाले क्षेत्र की ओर कनेक्टिविटी के लिए तैयार की जा रही सड़क को भी समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed