फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Administration bulldozers the three accused who spit on the ride of Baba Mahakal

Ujjain: महाकाल की सवारी पर थूकने वालों का मकान तोड़ने पहुंची प्रशासन की टीम, ढोल बजाते हुए पहुंचा अमला

Wed, 19 Jul 2023 11:44 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Jul 2023 11:44 AM IST
सार

सोमवार को बाबा महाकाल की शाही सवारी पर थूकने वाले तीन आरोपियों को घरों पर नगर निगम के अमले ने बुलडोजर चलाया। 

विज्ञापन
Ujjain: Administration bulldozers the three accused who spit on the ride of Baba Mahakal
महाकाल की सवारी पर थूकने वाले आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा महाकाल की सवारी पर थूकने और कुल्ला कर पानी फेंकने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड विधान की धारा-1860 के तहत 295 ए, 153 ए, 296 और 505 के तहत प्रकरण दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दो नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह और एक बालक को सेंट्रल जेल भैरवगढ़ पहुंचाने के बाद पुलिस ने बुधवार सुबह इनके मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की। सुबह पुलिस इन आरोपियों के मकान तोड़ने के लिए ढोल बजाकर पहुंची थी। मकान तोड़ने की कार्रवाई के दौरान नगर निगम का अमला ढोल धमाकों के साथ आरोपियों के घर पुलिस बल और पोकलेन, जेसीबी के साथ पहुंचा। जहां, उन्होंने मकानों को गिराने की कार्रवाई की।
विज्ञापन


विज्ञापन


खंगाला गया था रिकॉर्ड
 नगर निगम और प्रशासन के अफसरों ने मकानों को तोड़ने के लिए मंगलवार को ही इन मकानों के दस्तावेज खंगाले थे। जिनमें दो मकानों में विसंगति सामने आई थी जिसके बाद आज यह मकान तोड़ने की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीबी से उतारा सामान 
पुलिस जैसे ही टंकी चौक स्थित सुपर गोल्ड बेकरी के पास स्थित आरोपियों का मकान तोड़ने पहुंची, तो मकान में रह रहे लोगों ने मकान से सामान निकालने के लिए कुछ समय मांगा, जिसके बाद जेसीबी से मकान में रखें कूलर, एसी, फ्रीज और अन्य सामान बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed