{"_id":"64495b46e90e34bb4a027315","slug":"ujjain-60-rupees-were-snatched-and-went-to-explain-to-the-child-then-four-people-pelted-stones-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: 60 रुपये को लेकर खूनी संघर्ष, पैसे छीनकर गए बच्चे को समझाने गए तो चार लोगों ने कर दिया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: 60 रुपये को लेकर खूनी संघर्ष, पैसे छीनकर गए बच्चे को समझाने गए तो चार लोगों ने कर दिया पथराव
Wed, 26 Apr 2023 10:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 26 Apr 2023 10:41 PM IST
सार
उज्जैन में 60 रुपये का सामान छीनकर भागे बच्चे को समझाना महंगा पड़ गया। महिला पर बच्चे के पहचान वालों ने पथराव कर दिया। महिला को सिर में गंभीर चोट पहुंची है। महिला का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।
विज्ञापन
उज्जैन में महिला पर पथराव करने का मामला सामने आया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महज 60 के सामान को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने एक महिला के साथ विवाद करते हुए उस पर पथराव कर दिया, जिससे सर फूटने से वह घायल हुई है। महिला का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है जिसका आरोप है कि महाकाल थाना पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
महाकाल थाना क्षेत्र के बेगमबाग में रहने वाली रोशनी ने बताया कि उसके बेटे को उसने 60 रुपये का सामान लेने के लिए पैसे देकर पहुंचाया था, लेकिन रास्ते मे बरकत के बच्चे द्वारा पैसे छीनकर भाग गए। जब रोशनी और उसका पति इस बात का विरोध करने के लिए बरकत के घर पहुंचे तो यहां मोहम्मद अकरम और उनके साले ने रोशनी और उसके पति पर पथराव कर दिया। जिसमें रोशनी के सिर में गंभीर चोट लगी है। रोशनी ने यह भी बताया कि महाकाल थाने की पुलिस द्वारा उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई ना ही होना उपचार के लिए जिला अस्पताल में जाने दिया जा रहा था।
रोशनी ने आरोप लगाया कि महाकाल थाना में एक पुलिसवाला आरोपियों का रिश्तेदार है इसलिए वह हमें कार्रवाई नहीं करने को लेकर दबाव बना रहा है। फिलहाल रोशनी का उपचार उज्जैन की जिला अस्पताल में किया जा रहा है।